छत्तीसगढ़
आधार कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव! अब ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
रायपुर: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार सत्यापन की आवश्यकता होती है। आधार सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान होने वाली समस्याओं से बचने के लिए निवासियों को आधार कार्ड में अपना नवीनतम डाटा अपडेट कराना अनिवार्य है।
कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने बताया कि इस संबंध में बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के द्वारा नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार जिन लोगों का आधार 10 वर्ष पूर्व बना है तथा अब तक किसी प्रकार का संशोधन अथवा अद्यतन (जैसे- नाम, पता आदि में सुधार) नहीं कराया है, उन्हें अपना आवश्यक दस्तावेज जैसे परिचय पत्र, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटोग्राफ आदि लेकर नजदीकी आधार सेवा केन्द्र में दस्तावेज अपडेट कराना होगा।
कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड नगरी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत आमदी, कुरूद, भखारा, नगरी और मगरलोड को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि यूआईडीएआई के नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसकी मुनादी कराएं तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।
कैसे अपडेट करें अपना अधार कार्ड
सबसे पहले UAIDI की आधिकारिक वेबसाइट- https://uidai.gov.in/ खोलें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे ‘माई आधार’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब, ‘अपडेट योर आधार’ सेक्शन के तहत, ‘अपडेट एड्रेस इन योर आधार’ पर क्लिक करें।
यहां आपको एक लॉगिन पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।
अब अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, और कैप्चा दर्ज करके इसे वैरिफाई करें।
इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। UIDAI सिस्टम में लॉग इन करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।
लॉग इन प्रक्रिया के बाद आपको UIDAI की वेबसाइट आधार कार्ड एड्रेस चेंज डैशबोर्ड दिखाई देगा।यहां ‘अपडेट आधार ऑनलाइन’ विकल्प पर क्लिक करें।
अब ‘आधार डेटा फाइल के तहत दिखाए गए विकल्प से ‘एड्रेस’ चुनें।
इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए Continue पर क्लिक करें।
आप अपने डिटेल्स को प्रिव्यू भी कर सकते हैं। चेक करने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें।
रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपको पेमेंट पोर्टल पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। पते को अपडेट करने के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
आप UPI, नेट बैंकिंग या उपलब्ध भुगतान विधियों द्वारा भुगतान कर सकते हैं।
भुगतान सफल होने के बाद, आपको एक अपडेटेड रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा।
इसके बाद ऑनलाइन एड्रेस अपडेट के स्टेटस को ट्रैक करने के लिए आप URN नंबर का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, अपने भुगतान की रिसिप्ट डाउनलोड/प्रिंट करें।
आपको अपडेटेड आधार कार्ड नए पते पर 90 दिनों के भीतर मिल जाएगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized21 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized39 minutes ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
