छत्तीसगढ़
सक्ती शहर के समीप खाली पेटी मिलना महज शरारती तत्त्वों की बदमाशी या बदनामी की साजिश?
सक्ती नवीन जिला सक्ती में आईटी ने छापेमार कार्रवाई की थी , जिसमें सक्ती के धन्ना सेठों के यहां हिसाब – किताब सकेलने में सप्ताह भर का समय लग गया और इतना समय लगना भी सही था क्योंकि जिन जगहों पर छापे पड़े थे उनमें से कई बड़ी संपत्तियों के स्वामी थे आयकर विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही कर जाने के बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा सक्ती। शहर के समीप ग्राम पंचायत हरेटी में अरुण अग्रवाल के घर से पांच बैग सोना चांदी नगद राशि मिलने की खबर चर्चा में रही किन्तु हकीकत किसी ने नहीं देखा जब उस गांव वालों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा इस प्रकार के किसी भी बैगों के बारे में जानकारी नहीं होना बताया गया और ना ही किसी के घर से सोना चांदी रुपये पैसा मिलने की जानकारी मिली जिस तरह से समूचे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ था कि अरुण अग्रवाल का 5 बैग पैसा हरेठी के समीप किसी घर में रखा गया था और उसे चोरों ने चोरी कर लिया इस अफवाह को लेकर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर भी तफ्तीश की गई परंतु किसी प्रकार से ना तो वहां पैसा मिला और ना ही सोने चांदी के जेवरात मिले किसी ग्रामीण ने बताया कि शरारती तत्वों के द्वारा इस प्रकार की अफवाह गाँव मे फैलाकर गांव का माहौल खराब करना चाहते थे, गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि हम स्वयं परेशान है कि नगर के आसपास के व्यक्ति हम लोगों से पूछते हैं कि क्या आप लोगों के गांव हरेठी एवं दर्रा भांठा में किसी के घर में सोना नोट से भरा हुआ बैग मिला है, तो हम स्वयं उनके साथ इधर-उधर ढूंढ रहे हैं परंतु कहीं भी इस प्रकार की जानकारी ना तो मिली है ना तो किसी प्रकार का बैग प्राप्त हुआ है यह केवल एक अफवाह फैलाकर गांव में भ्रामक प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की छवि को धूमिल करने में शरारती तत्व लगे हुए है इस संबंध में ग्राम पंचायत हरेठी के ग्रामीण तीज राम बरेठ एवं दशरथ पटेल द्वारा बताया गया कि नगर की बदनामी को हमारे ग्राम पंचायत में बदनाम करने में तुले हुए हैं क्योंकि इस ग्राम पंचायत में ऐसा कोई भी धनाढ्य व्यक्ति नहीं है गाँव मे गरीब तबके के हर व्यक्ति रहते हैं और हमारे आदर्श गांव को इस प्रकार से जो बदनाम करने के लिए तुले हुए इसे सहन नहीं किया जाएगा इस अफवाह पर सोचने वाली बात है कि आईटी की छापामार कार्यवाही में लगभग 200 फोर्स के साथ नगर मे आई हुई थी जिसमें लगभग 100 से 120 फोर्स अरुण अग्रवाल के घर को चारों तरफ से घेरे हुए थे ऐसी स्थिति में अपने घरों का सामान 2 किलो मीटर दूसरे के घर तक कैसे ले कर जा सकता है। सोचने वाली बात है जबकि आईटी की टीम के द्वारा कीसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना जांच-पड़ताल के घर के अंदर आना जाना सख्त मना था बावजूद इससे ऐसा लगता है कि दर्राभाठा एवं हरेठी ग्राम पंचायत की अफवाह पर खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाला किस्सा निकल कर सामने आया.
(इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ के द्वारा बताया गया कि इस अफवाह पर मुझे किसी प्रकार की कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है अगर घटना सही है तो शिकायतकर्ता सामने आकर शिकायत करें तो हम जांच कर कार्रवाई करेंगे)
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
