Connect with us

छत्तीसगढ़

BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद की होगी गिरफ्तारी! झारखंड पुलिस चारामा रवाना…

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रत्याशी बीजेपी ब्रम्हानंद पर रेप के आरोप के बाद से सियासी बवाल मचा हुआ है। वहीं आज ब्रम्हानंद को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस कांकेर पहुंची है। जिसके बाद यह संभावना बढ़ गई है कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस चारामा के लिए रवाना हो गई है।

कांग्रेस  हार निकट दिख रही ह़ै.. : बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चार साल से कोई कार्रवाई नहीं हुई है और अब ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने पुलिस कांकेर पहुंची है। अब क्या प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष जागे है। स्पष्ट है कि कांग्रेस को हार निकट दिख रही है। इस षडयंत्र का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता देगी।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 4209 नए पॉजिटिव मरीज, 60 की मौत... 8685 मरीज हुए डिस्चार्ज

झारखंड पुलिस चारामा के लिए रवाना

जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस चारामा पहुंची है। यहां एक अन्य आरोपी नरेश सोनी की ​गिरफ्तारी के लिए घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की टीम ब्रह्मामंद के घर की ओर रवाना हुई। बता दें कि पुलिस ब्रम्हानंद नेताम का निवास स्थान चारामा है। ऐसे में अब कुछ ही देर में ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी हो सकती है।

बीजेपी करेगी विरोध

मामले में भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा कि ये झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकार मिलीजुली साजिश है। हमारे प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश है। भाजपा इसका विरोध करेगी ।

यह भी पढ़ें   भीषण सड़क हादसे में मरवाही विधायक के बेटे समेत तीन की मौत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

ब्रम्हानन्द नेताम के घर के बीजेपी नेताओं का जमावाड़ा

झारखंड पुलिस के कांकेर पहुंचने के बाद अब BJP कार्यकर्ताओं का जमावड़ा ब्रम्हानन्द नेताम के घर लगाना शुरू हो गया है। चारामा स्थित निवास में BJP के कार्यकर्ता जमा हो रहे। बता दें कि पुलिस बीजेपी प्रत्याशी की गिरफ्तारी से पहले BJP के विरोध का सामना करना होगा।

8 दिसबंर को आएगा परिणाम

भानुप्रतापपुर उपचुनाव की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आएगा। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद दोनों दल बीजेपी और कांग्रेस लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लेकिन अब रेप के मामले में झारखंड पुलिस के कांकेर पहुंचने से बड़ा बवाल मच गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   इंजीनियर की बेटी ने की खुदकुशी, कर रही थी PAT की तैयारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प हो रहा है साकार, बेमेतरा एवं मुंगेली जिले को मुख्यमंत्री ने दी 448.77 करोड़ रूपए की सौगात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अभ्यर्थियों को आ रही परेशानियों के संदर्भ में अखिल ABVP ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending