Connect with us

छत्तीसगढ़

नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प हो रहा है साकार, बेमेतरा एवं मुंगेली जिले को मुख्यमंत्री ने दी 448.77 करोड़ रूपए की सौगात

Published

on

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुंगेली और बेमेतरा जिले में 448 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया, जिसमें मुंगेली जिले में 276 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के विकास कार्य तथा बेमेतरा जिले में 172 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर दोनों जिलों के निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि हम लोगों ने जिस नवा छत्तीसगढ़ को गढ़ने का संकल्प लिया था, वह आज साकार हो रहा है। सुराजी गांव की कल्पना, आकार लेने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के आग्रह पर साजा में 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गांव और किसान हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता में है। हमारी सरकार किसानों और ग्रामीणों की है। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के सभी वर्गाें के लोगों तक पहुंच रहा है। किसानों और ग्रामीणों से मैं हर रोज बात कर रहा हूं। उनके चेहरे पर संतोष देख कर मुझे भी बहुत संतोष होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में कोई छात्र आर्थिक कारणों से पीछे न रह जाए, इसके लिए हमने राज्य में अब तक 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले हैं। अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत करते हुए देख और सुनकर सुखद आश्चर्य होता है, कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चें कितनी बढि़या अंग्रेजी बोल लेते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अधोसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   CG Crime: प्रेमी ही निकला कातिल, शादी के लिए जिद करने पर प्रेमिका को जिंदा जलाया


    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुराजी गांव योजना से पशुधन की देखभाल की बात हो, आजीविका की गतिविधियां हो, नरवा और बाड़ी विकास हो, गोधन न्याय योजना में गोबर की खरीदी बिक्री हो, जैविक खाद का निर्माण हो, पूरे छत्तीसगढ़ की तरह मुंगेली और बेमेतरा जिले में भी बढि़या काम हो रहा है। इन योजनाओं से गांवों में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। इस साल हमने किसानों की आय का एक नया जरिया भी खोला है। जिन खेतों में किसानों ने पिछली बार धान की फसल ली थी, यदि इस बार उसमें धान के बदले दूसरी फसल लेते हैं या वृक्षारोपण करते हैं, तो उनको धान पर मिलने वाली आदान सहायता की तुलना में ज्यादा आदान सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों, किसानों, स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से बच्चों से चर्चा की।
    

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नक्सलियों ने बैनर चस्पा कर शहीदी सप्ताह मनाने का किया ऐलान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending