छत्तीसगढ़
मोटरसायकल चोरी का आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश
बिलासपुर| प्रार्थी गोपाल प्रसाद चन्द्रा पिता नवधा राम उम्र 34 वर्ष सा० सुरजमुखी राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.08.2022 को अपनी मोटर सायकल होण्डा हार्नेट क्रमांक TS09 EU 5843 से दोपहर करीब 02.00 बजे अपोलो अस्पताल गया था। अपनी मोटर सायकल को अपोलो अस्पताल के आउट गेट के बाहर लाक कर खडी कर अस्पताल अंदर गया था शाम करीब 06.00 बजे अस्पताल से बाहर आया तो देखा अपनी मोटर सायकल को जहां खडी किया था वहाँ पर नही थी आसपास पता तलाश किया, कही पता नही चला ।
उक्त मोटरसायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में अज्ञात आरोपी व मोटरसायकल की पता तलाश की जा रही थी । जो थाना सरकंडा की ओर से वाहन चेकिंग के दौरान उक्त मोटर सायकल होण्डा काले हरे रंग का हार्नेट क्र0 TS 09 EU 5843 को आरोपी राजेन्द्र राजपूत पिता रघुनाथ राजपूत उम्र 22 वर्ष सा० राम नगर लिंगियाडीह के पास मिलने से आरोपी को पकडकर पूछताछ किया गया जो अपोलो अस्पताल के आउट गेट में खडे मोटर सायकल होण्डा हार्नेट को चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से मोटरसायकल जप्त किया गया है तथा आरोपी राजेन्द्र राजपूत पिता रघुनाथ राजपूत उम्र 22 वर्ष सा० राम नगर लिंगियाडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आरक्षक तबीर सिंह, राहुल सिंह, सोनू पाल, भागवत चन्द्राकर, मनीष बाल्मिकी की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
