Connect with us

छत्तीसगढ़

CGPSC Vacancy 2022: 189 पदों के लिए कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Published

on

रायपुर। CGPSC के 189 पदों के लिए कल से यानि एक दिसंबर से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आपके पास मात्र 20 दिनों का मौका है। 1 से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवदेन फॉर्म भरा जा सकेगा। इसके बाद 21 और 22 दिसंबर को त्रुटि सुधार होगा। बता दें कि इस बार प्रदेश में 15 डिप्टी कलेक्टर समेत 189 पदों पर भर्ती होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने संविधान दिवस के अवसर पर वैकेंसी जारी की है। सीजीपीएससी में कुल 189 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिसकी वजह से परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, आरक्षण की वजह से नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं होने की संभावना जताई गई थी।

यह भी पढ़ें   धान खरीदी महाभियान: किसानों से अब तक 58 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 189 पद परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे, जिनमें विभिन्न अधिकारी के पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर रहेगी। वहीं 21 एवं 22 दिसंबर को अप्लीकेशन फ़ॉर्म में संशोधन किया जा सकता है। परीक्षा तिथि की बात करें तो छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन 12 फ़रवरी 2023 को कराया जा सकता है। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 11, 12, 13 एवं 14 मई 2023 है।

CGPSC Notification 2022 कौन कर सकता है आवेदन

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार की आयु 21-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हांलाकि प्रदेश के निवासियों के लिए यह 21-35 वर्ष है।प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें और छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 620.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए अपने जिले का हाल

कैसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। तीनों राऊंड को क्लियर करने वाले उम्मीदवारों की पदों पर नियुक्ति होगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय ड्यूस बॉल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का महामुकाबला जारी, जानिए शनिवार का स्कोरबोर्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   उत्तर पुस्तिका जमा करने की तिथि बढ़ाने को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़, 6 नक्सलियों के शव बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending