Connect with us

छत्तीसगढ़

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : टी.बी. एवं कुष्ठ रोग के लक्षण वाले मरीजों की सघन खोज अभियान आज से शुरू

Published

on

T.B. Intensive search campaign for patients with symptoms of leprosy begins from today

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही| राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत टी.बी. एवं कुष्ठ रोग के लक्षण वाले मरीजों की सघन खोज अभियान आज से जिले में शुरू हो गई है। यह अभियान दो चरणों में 21 दिसंबर तक चलेगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट से अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान के तहत जिले में टीबी एवं कुष्ठ रोग के उन्मूलन हेतु समुदाय में लक्षण वाले प्रत्येक मरीजों की पहचान कर जांच एवं उपचार किया जाना है। प्रथम चरण में 1 से 15 दिसंबर तक मितानिनों के द्वारा उनके कार्यक्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर टीवी एवं कुष्ठ रोग के लक्षण के आधार पर संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी। दूसरे चरण में 16 से 21 दिसंबर तक मितानिनों के द्वारा खोजे गए टीवी एवं कुष्ठ रोग के मरीजों का पुनः परीक्षण संबंधित क्षेत्र के एमपीडब्ल्यू एवं एएनएम के द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : 15 अगस्त ‘स्वतंत्रता दिवस’ एवं 19 अगस्त ‘मोहर्रम’ को शुष्क दिवस घोषित

अभियान की सफलता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर ने जिला नोडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला समन्वयक मितानिन की बैठक लेकर अभियान के दौरान घर-घर भ्रमण कर टीबी एवं कुष्ठ के संभावित मरीजों की पहचान एवं जांच तथा सघनात्मक मरीजों के उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों से भी सहयोग की अपील की गई है।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : 15 अगस्त ‘स्वतंत्रता दिवस’ एवं 19 अगस्त ‘मोहर्रम’ को शुष्क दिवस घोषित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   धमतरी : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रैल को
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पत्रिका रक्षा कवच अभियान: सेक्सटॉर्शन - खतरनाक साइबर अपराध, ऐसे होता है शिकार और लगती है चपत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending