छत्तीसगढ़
बिलासपुर: पशु आहार के नीचे छिपाकर रखा गया 12 बोरीयों में 4 क्विंटल 10 किलो गांजा जप्त
‘‘प्रेस विज्ञप्ति‘‘
थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 239/2022 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट
’’ पशु आहार के नीचे छिपाकर रखा गया 12 बोरीयों में 04 क्विंटल 10 किलोग्र्राम गांजा कीमती लगभग 41 लाख रूपये का जप्त।
’’ बिलासपुर जिले मे कई वर्षो बाद अवैध रूप से गंाजा परिवहन करते पाये जाने पर इतनी बडी मात्रा मे जप्ती की पहली कार्यवाही ।
’’ अवैध परिवहन में प्रयुक्त टाटा मिनी ट्रक 1010 क्रंमाक ओ.डी. 15 क्यु 0036 कीमती लगभग 19 लाख रूपये का जप्त ।
’’ बिलासपुर जिले के पुराने तस्कर हरीश साहू एवं विष्णु सोनी के लिए गांजा लाए जाने की स्वीकारोक्ति केेेेेेेे बाद उन्हे भी दस प्रकरण मे बनाया गया आरोपी
नाम आरोपी – अजय राठौर पिता गणेशराम राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी कुसमुण्डा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा।
फरार आरोपी – 1. हरीश साहू 2. विष्णु सोनी
जप्त सामग्री - 04 क्विंटल 10 किलोग्र्राम गांजा कीमती लगभग 41 लाख रूपये एवं टाटा मिनी ट्रक
1010 क्रंमाक ओ.डी. 15 क्यु 0036 कीमती लगभग 19 लाख रूपये कुल 60 लाख
रूपये ।
मामले का संक्षिप्त विवरण – बिलासपुर जिले मे अवैध मादक पदार्थाें मे नशीली दवाईओं को पकडने के अभियान के तहत् कल रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर को उनके मुखबीर के द्वारा सूचना दी गई कि भारी मात्रा मे एक सफेद टाटा ट्रक मे अवैध गांजा उडीसा रायगढ की ओर से बिलासपुर जिले मे आ रहा है तत्काल कार्यवाही एवं घेराबंदी करने लिये एसएसपी बिलासपुर द्वारा उनकी क्राईम एवं सायबर उनिट प्रभारी हरविन्दर सिंह को अपनी पुरी टीम लेकर मुखबीर के बताये जगह पर तत्काल घेराबंदी करने के निर्देश दिये जिस पर यूनिट के सभी कर्मचारियों व नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक व थाना प्रभारी सिरगिट्टी सागर पाठक एवं आरक्षक हेमंत सिंह को लेकर दो टीमे बनाकर सघन वाहन चेकिंग तत्काल प्रारम्भ की गई धूमा तिराहा पर भोर मे लगभग 04.30 बजे मुखबीर के बताये वाहन नं. के अनुसार एक सफेद रंग की टाटा क्रमांक सीजी04जेसी 4014 आते दिखी जिसे रोकवाने का प्रयास किया गया लेकिन ड्राईवर पुलिस को देखकर बैरिकेंट तोडकर गाडी तेजी से फदहाखार रोड की ओर भागने लगो जिसे तत्काल दुसरी टीम द्वारा पूर्व मे नियोजित योजना के अनुसार एक ट्रक अडाकर रोका गया मिनी ट्रक का ड्राईवर कूद कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्त मे लिया गया। पूछताछ मे अपना नाम डाॅ बेहरा पिता त्रिलोचन बेहरा उम्र 48 वर्ष निवासी मार्केटसाही पोस्ट व जिला देवगढ उडीसा का होना बताया एवं ट्रक मे पशु आहार होना व उसे तखतपुर क्षेत्र मे किसी पोल्ट्री फार्म मे छोडने जाना बताया। ट्रक की सघन तलाशी लेने पर पशु आहार की करीब 60 बोरियों के नीचे 12 बोरियों मे 01-01 कि.ग्रा. के पैकेट के शक्ल मे कुल 4 क्ंिवटल 10 कि.ग्रा. गांजा छिपाकर रखा हुआ था। मौके पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया। देर सुबह तक चली इस कार्यवाही मे ट्रक का नम्बर सीजी04 जेसी 4014 फर्जी होना पाया गया। ट्रक का असली नम्बर ओडी15क्यु 0036 है। ट्रक मालिक एवं ट्रक सम्बलपुर उडीसा के है। ड्राईवर के फोन नम्बर एवं उससे की गई पूछताछ मे उसने यह कबूल किया कि वह पिछले कई महीनों से हरीश साहू निवासी मोपका व विष्णु सोनी निवासी बलौदा के लिये उडीसा से गांजा ला रहा है। आज भी वह इन दोनों गांजा तस्करों के लिये गांजा लेकर आ रहा था लेकिन पुलिस द्वारा पकडा गया।
इस तरह बिलासपुर पुलिस की इस बडी कार्यवाही मे कुल 04 क्ंिवटल 10 कि.ग्रा. गांजा कीमती लगभग 41,00000/- रूपये का एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन टाटा मिनी ट्रक वाहन माॅडल 1010 कीमती लगभग 19,00000/- रूपये का प्रकरण मे जप्त किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप जो कि एण्टी नारकोटिक्स के मुखिया है के निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन मे एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा एवं उनकी पूरी तथा थाना प्रभारी सिरगिट्टी व नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक सागर पाठक आरक्षक हेमंत सिंह व अतुल सिंह एवं थाना सिरगिट्टी के प्रधान आरक्षक 1339 मनोज राजपूत की द्वारा की गई है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized17 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
