Connect with us

छत्तीसगढ़

अनुकंपा नियुक्ति मिलने से खुश है देवेन्द्र, सोचा न था कि इतनी जल्दी मिलेगी नौकरी

Published

on

बिलासपुर| देवेन्द्र कुमार कौशिक को शासकीय हायर सेंकडरी स्कूल सकर्रा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले ने देवेन्द्र का भविष्य संवार दिया है। अब उसका परिवार भी जीवन यापन की चिंता से मुक्त हो गया है। जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम कुरेली निवासी 23 वर्षीय देवेन्द्र ने बी.एस.सी और मैकेनिकल इंजीनियरिग में डिप्लोमा किया है। उसके पिता विष्णु प्रसाद कौशिक ग्राम सकरी भांवर मुरू के प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। विगत 13 अपै्रल 2021 को ड्यूटी में रहते हुए वे बीमार हुए थे।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल एवं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

परिजनों ने 16 अप्रैल को उनका कोरोना टेस्ट कराया जिसमें वे पाजिटिव पाए गए थे। उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और वे 17 अपै्रल को चल बसे। कौशिक की मृत्यु के बाद उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे रह गए। जिसमे बड़ा बेटा देवेन्द्र है। पिता के मृत्यु के बाद तखतपुर के संकुल समन्वयक के मार्ग दर्शन मंें 23 मई 2021 को देवेन्द्र ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर कार्यालय में आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के मंशानुरूप उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की गई और उसे 2 जून 2021 को अनुकंपा नियुक्ति आदेश मिल गया।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा और बस्तर विश्वविद्यालय में शहीद महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा का अनावरण

अपने गांव से 8 किलोमीटर दूर ग्राम सकर्रा के स्कूल में उसने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। देवेन्द्र ने कहा कि उसकी नौकरी तो तय थी लेकिन इतनी जल्दी उसे नियुक्ति मिल जाएगी, यह उसने नहीं सोचा था। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए उसने कहा कि कोरोना के इस कठिन दौर में पिता के मृत्यु के बाद उसे आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ा। अपनी माता और छोटे भाई की अच्छी तरह देखभाल वह कर सकेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : जंगली सुअर के लिए फैलाए बिजली तार की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल एवं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रजगामार SECL मैनेजमेंट से असंतोष जन चिंतन मंच
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending