Connect with us

छत्तीसगढ़

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का होगा आयोजन, प्रतिभागी 15 जून तक कर सकते हैं आनलाईन पंजीयन

Published

on

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष 21 जून 2021 को सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जायेगा। इस अवसर पर 21 जून 2021 की सुबह 7 बजे से 22 जून 2021 की सुबह 7 तक ’’वर्चुअल योग मैराथन’’ विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किया जायेगा। ’’वर्चुअल योग मैराथन’’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतिभागियों को तीन यौगिक अभ्यासों (आसन, प्राणायाम, बंध अथवा मुद्रा) का पांच मिनट का वीडियो क्लीप 15 जून 2021 तक ई-मेल internationalyogaday2021@gmail.com पर अनिवार्य रूप से भेजना होगा।

वीडियो संदेश में यह बताना होगा कि कैसे योग क्रियाओं ने उनके जीवन को प्रभावित किया। 21 जून 2021 को सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले सामान्य योग प्रोटोकाल की जानकारी के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी विवरण सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उपलब्ध है। आयोजन का सीधा प्रसारण छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के फेसबुक पेज एवं यू-ट्यूब चैनल पर किया जायेगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए https://jansampark.cg.gov.in/ yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर पंजीयन कराया जा सकता है। सभी पंजीयनकर्ताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टी-शर्ट प्रदान किया जायेगा। अधिक से अधिक आम नागरिक वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: CMD कॉलेज में उत्तर पुस्तिका जमा करने लगी सैकड़ों छात्रों की भीड़, कोरोना प्रोटोकॉल का हुआ खुला उल्लंघन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: जिला प्रशासन की टीम ने रूकवाया बाल विवाह, संयुक्त टीम ने लड़की को रखा सखी वन स्टाप सेन्टर में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने 11 राइस मिल को किया ब्लैक लिस्टेड, सरकार के नियम का नियम पालन नहीं करने पर हुई कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश, पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending