Connect with us

छत्तीसगढ़

आज से शुरू हुई बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

Published

on

रायपुर:  पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी सौगात देते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है। वंदे भारत एक्सप्रेस आज से पटरियों पर दौड़नी शुरू हो गई है। ट्रेन अपने नियमित समय में सुबह 6.45 को बिलासपुर से रवाना हुई। वहीं, ट्रेन शुरू होने के साथ ही रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया और टाइम टेबल जारी कर दिया है। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस में दो तरह का किराया लगेगा। एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया ज्यादा है, जबकि चेयर कार का किराया कम है।

  कितना होगा किराया

रेलवे की ओर से जारी फेयर के अनुसार बिलासपुर से नागपुर के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1540 रुपए तय किया गया है, जबकि चेयर कार का किराया 775 रुपए तय किया गया है। बिलासपुर से रायपुर के बीच एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 890 और चेयर कार का किराया 455 रुपए है। यह किराया टैक्स के साथ है। कैटरिंग चार्ज अलग से लगेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पूर्व मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट फैला रहा संक्रामक बिमारियों का खतरा, भयभीत जनता ने लगाया शिकायतों का अंबार

वंंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर

आज रेलवे प्रबंधन ने वंदे भारत ट्रेन की ट्रेन नंबर जारी कर दिया। जिसके अनुसार बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाले ट्रेन का नंबर 20825 होगा। वही नागपुर से छूट कर बिलासपुर पहुँचने वाली ट्रेन का नंबर 20826 होगा। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। सिर्फ शनिवार को ट्रेन का परिचालन नही होगा। बिलासपुर से लेकर नागपुर चलने वाली ट्रेन की समय सारणी इस प्रकार होगी।

दो मिनट और एक मिनट का स्टॉपेज

ट्रेन सुबह 6.45 को बिलासपुर से छूटेगी फिर 8.01 मिनट पर रायपुर पहुँचेंगी। यहां दो मिनट स्टॉपेज के बाद 8.03 मिनट को रवाना हो जाएगी। ट्रेन का अगला पड़ाव 8.48 मिनट को दुर्ग होगा। यहां दो मिनट ठहराव के बाद 8.50 मिनट पर ट्रेन आगे रवाना हो जाएगी और अगले 17 मिनट की यात्रा कर राजनांदगांव पहुँचेंगी। 9.07 मिनट पर राजनांदगांव पहुँचने के बाद यहां ट्रेन का स्टॉपेज मात्र एक मिनट होगा। फिर 9.08 मिनट पर ट्रेन यहां से आगे रवाना हो जायेगी। फिर 10.28 को गोंदिया पहुँचेंगी और 2 मिनट स्टॉपेज के बाद 10.30 को वहां से आगे रवाना हो जायेगी। ट्रेन 12.15 मिनट को नागपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   देश के पर्यटन नक्शे में नयी संभावनाओं के साथ उभरकर सामने आएंगे सरगुजा संभाग के सीतामढ़ी-हरचौका और रामगढ़
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : बेलटुकरी रीपा में कॉमन सर्विस सेंटर शुरु
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending