छत्तीसगढ़
महिलाओं के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ है आगे…
रायपुर : राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया पंडरिया में महिला सम्मान समारोह में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि जब से सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से राज्य में छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति और सभ्यता का अदभूत संगम देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी मूल संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्परा और धार्मिक मान्यताओं के साथ आगे बढ़ रहा है।
मंत्री अनिला भेड़िया ने की सीएम भूपेश की तारीफ़
केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने स्वयं रूचि लेकर प्रदेश में प्रभु श्री राम-सीता की वनवास को राम वन गमन पथ के रूप में चिन्हांकित 52 स्थलों को विकसित कराया है, जिसमें प्रदेश के कोरिया जिले से सुकमा जिले में राम वन गमन पथ विकसित किया किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रमु श्री राम का ननिहाल है, माता कौशिल्या का जन्म स्थल रायपुर के समीप ग्राम चन्दखुरी है, जहां मुख्यमंत्री की पहल पर ग्राम चन्दखुरी में माता कौशिल्या का मंदिर का निर्माण हुआ है। वहां हम सब के आराध्य देव प्रभु श्रीराम का प्रतिमा स्थापित कराई गई है। उन्होने कहा कि राज्य में माता कौशिल्या की मंदिर निर्माण से पूरे माताओं का सम्मान हुआ है।
जनता को दी गई राज्य सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी
संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की पहचान देश दुनिया में बढ़ रही है। उन्होंने केरल यात्रा का स्मरण करते हुए बताया कि जब देश में रामनाथ कोविंद जी राष्ट्रपति थे, जब उनसे भेंट-मुलाकात करने का अवसर मिला।
जब उन्हे अपना परिचय छत्तीसगढ़ से दिया तो उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया। तब उस दिन अहसास हुआ कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति सिर्फ राज्य में नहीं अपुति देश-दुनिया में इसकी पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य छत्तीसगढ़िया रंग से रंग गया है और अपनी स्वाभिमान के साथ राज्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी भी दी।
छत्तीसगढ़ की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही
क्षेत्रीय विधायक ममता चन्द्राकर ने संबोधित करते हुए आज के आयोजन में सम्मानित होने वाले सभी महिला, अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मितानिन और महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं की सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। आज राज्य की बेटिया राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है, इससे राज्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट मुकाम हासिल कर रही है।
दो सौ से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित
पंडरिया में आयोजित महिला सम्मान समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो सौ से अधिक महिलाओं, माताओं और बहनों को सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाली महिलाओं में जिले की महिला स्वसहायता समूह, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, स्कूली छात्राएं, स्वाथ्य मितानिन, सहित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा होरी साहू, बोडला नपा अध्यक्ष सावित्री साहू और गंगोत्री योगी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में समुंद कुर्रे, लीला धनुक वर्मा, अमिता प्रभाती मरकाम, राजिन गायगवाड़ सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि महिलाएं उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized11 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
