Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध टिकिट दलालो के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान

Published

on


बिलासपुर। अवैध टिकिट दलालो की शिकायत मिलने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर दिनांक 12.12.2022 से 14.12.2022 तक तीनों मंडलों में एक साथ अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर उचित कानूनी कार्यवाही की गई ।

 अवैध टिकट दलाल अलग अलग व्यक्तिगत आई.डी. बनाकर उसका दुरुउपयोग करते हुए जरूरतमन्द यात्रियो को बेचते है । आई.आर.सी.टी.सी. के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिर्जवेशन टिकट बेचते है] जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है। इन गतिविधियो पर लगाम लगाने हेतु पुरे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में तीनों मंडलो मे अलग-अलग शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्यवाई की गई, बिलासपुर मण्डल -07 , रायपुर मण्डल - 03  एवं नागपुर मण्डल – 03, अपराध गुप्तचर शाखा 03  सहित कुल 16 में कार्यवाई की गई । इस अभियान मे 10 अवैध टिकिट दलालो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 10 प्रकरण दर्ज किए गए ।

             दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल के बिलासपुर, अम्बिकापुर, चांपा, रायगढ़ एवं   पेंडरारोड, रायपुर मण्डल के रायपुर तथा नागपुर मण्डल के नागभीड़  में छापेमारी कार्यवाही की गयी है । इस कार्यवाही बिलासपु  में 07,  रायपुर में 02  एवं नागपुर में 01 सहित कुल 10 मामले दर्ज किए गये । इस प्रकार बिलासपुर में 7,  रायपुर में 2 एवं नागपुर में 1 सहित 10  टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है । टिकट दलालों से भविष्य की यात्रा के लिए 20 टिकिट,  पुराने यात्रा के लिए टिकिट 171 टिकट सहित कुल टिकिट 191 टिकिट जप्त  किए गए । जप्त किए गए टिकटो का मूल्य कुल  217746/ है ।  इस अभियान में कम्प्यूटर, मोबाइल, लेपटाप सहित  अन्य सामान जप्त किए गए । अवैध टिकट दलाल ने यात्रा किए गये 181303 के मूल्य कुल टिकटों पर यात्रा की गयी है ।  यह अभियान निकट भविष्य मे भी चलता रहेगा ।
                                                    
यह भी पढ़ें   हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, घटना कर था फरार...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: राज्योत्सव कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव को नही मिली मंच पर जगह, नाराज होकर जाने लगे तो बुलाया गया…. विधायक शैलेश पांडे भी अनुपस्थित रहे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा RAW में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Assembly Elections: कांग्रेस उम्मीदवारों की टिकट को लेकर रायपुर से आई बड़ी खबर…
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending