Connect with us

छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Published

on

बिलासपुर| भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं प्रथम हॉस्पिटल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित करने के लिए प्रथम अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l यह आयोजन डॉ रजनीश पांडेय के मार्गदर्शन में डॉ पंकज सिंह के द्वारा आयोजित किया गया |

शिक्षक सम्मान समारोह में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, जिला संगठक डॉक्टर संजय तिवारी, डी एल एस महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी, शासकीय उन्नत महाविद्यालय प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य, डॉ विजय श्रीवास, वरिष्ठ सर्जन, डॉ सुशील कुमार अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ,डॉ डॉ विभा हरिप्रिया सिम्स मेडिकल कॉलेज प्रोफ़ेसर, डॉ.पॉल सर डीपी विप्र महाविद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रोफेसर किरण दुबे, डॉ प्रताप पांडे, प्रोफेसर तरुण दीवान, प्रोफेसर पूर्णिमा पाटनवार, प्रोफेसर गेंद लाल बंजारे, श्री चंद्रकांत सर, एवं शहर के सम्मानीय शिक्षक जन उपस्थित रहे |


कार्यक्रम के उद्बोधन में डॉ.मनोज सिन्हा सर ने कहा जीवन में शिक्षक का किरदार बहुत खास होता है, वे किसी के जीवन में उस बैकग्राउंड म्यूज़िक कि तरह होते हैं, जिसकी उपस्थिति मंच पर तो नहीं दिखती, परंतु उसके होने से नाटक में जान आ जाती है। ठीक इसी प्रकार हमारे जीवन मे एक शिक्षक की भी भूमिका होती है। चाहें आप जीवन के किसी भी पड़ाव पर हों, शिक्षक की आवश्यकता सबको पड़ती है। भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन है। वे भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे जो इन पदों पर आसीन होने से पहले एक शिक्षक थे। शिक्षक सम्मान समारोह की इस अवसर पर डॉ. रंजना चतुर्वेदी ने कहा ज्ञान, जानकारी और समृद्धि के वास्तविक धारक शिक्षक ही होते है जिसका इस्तेमाल कर वह हमारे जीवन के लिये हमें विकसित और तैयार करते हैं। हमारी सफलता के पीछे हमारे शिक्षक का हाथ होता है। हमारे माता-पिता की तरह ही हमारे शिक्षक के पास भी ढ़ेर सारी व्यक्तिगत समस्याएँ होती हैं लेकिन फिर भी वह इन सब को दरकिनार कर रोज स्कूल और कॉलेज आते हैं तथा अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वाह करते हैं। कोई भी उनके बेसकीमती कार्य के लिये उन्हें धन्यवाद नहीं देता इसलिये एक विद्यार्थी के रुप में शिक्षकों के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि कम से कम साल में एक बार उन्हें जरुर धन्यवाद दें। हर वर्ष 5 सितंबर को हमारे निस्स्वार्थ शिक्षकों को उनके बहुमूल्य कार्य को सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षकों के सम्मान में प्रथम हॉस्पिटल परिवार के संचालक एवं भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक डॉ. रजनीश पांडेय ने कहा, ये सर्वविदित है कि हमारे जीवन को सँवारने में शिक्षक एक बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। सफलता प्राप्ति के लिये वो हमें कई प्रकार से मदद करते है जैसे हमारे ज्ञान, कौशल के स्तर, विश्वास आदि को बढ़ाते है तथा हमारे जीवन को सही आकार में ढ़ालते है। अत: अपने निष्ठावान शिक्षक के लिये हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। हम सभी को एक आज्ञाकारी विद्यार्थी के रुप में अपने शिक्षक का दिल से अभिनंदन करने की जरुरत है और जीवनभर अध्यापन के अपने निस्स्वार्थ सेवा के लिये साथ ही अपने अनगिनत विद्यार्थीयों के जीवन को सही आकार देने के लिये उन्हें धन्यवाद देना चाहिये। शिक्षक दिवस (जो हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है) हम सभी के लिये उन्हें धन्यवाद देने और अपना एक दिन उनके साथ बिताने के लिये ये एक महान अवसर है। डीपी विप्र महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक प्रोफ़ेसर यूपेश कुमार का विशेष सहयोग रहा l प्रथम हॉस्पिटल परिवार के द्वारा शिक्षकों के सम्मान पर आयोजित इस कार्यक्रम के नगर के वरिष्ठ जनों द्वारा सराहना की गई तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया l

यह भी पढ़ें   कोटा पुलिस ने चोरी का कबाड़ से भरा माजदा सहित आरोपी को दबोचा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में एक्शन में मानसून, भारी बारिश से बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में चेतावनी जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में एक्शन में मानसून, भारी बारिश से बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में चेतावनी जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending