छत्तीसगढ़
बिलासपुर : श्रीवास समाज के प्रमुखो ने कोविड टीकाकरण कराने की अपील की
बिलासपुर| बिलासपुर जिले के श्रीवास समाज प्रमुखों ने समाज के लोगो से कोविड- 19 का जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील है। जिन्होने टीके का एक डोज लगवा लिया है वे समय पर दूसरा डोज भी लगवाए। कोविड-19 के वैक्सिीन के संबंध में व्हाट्सअप एवं अन्य सोशल मीडिया में फैली भ्रांतियों पर ध्यान नही देते हुये टीकाकरण कराने कर अनुरोध किया गया है।
कोविड-19 टीकाकरण के लिए श्रीवास समाज के लोगो को प्रेरित करने हेतु उनके समाजिक भवन में बैठक आयोजित की गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मनोज सैमुअल द्वारा जिले में संचालित कोविड-19 टीकाकरण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुये कोविड टीकाकरण के लिए व्याप्त भ्रांतियों के संबंध में समाज प्रमुखों को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कोविड टीकों की पर्याप्त उपलब्धता है। सप्ताह के सातों दिवस कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं भी कोविड टीकाकरण किया जाता है।
बैठक में उपस्थित डॉ. प्रमोद महाजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने श्रीवास समाज प्रमुखों से स्वयं तिथि एवं स्थल निर्धारित कर स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण हेतु सूचित करने का अनुरोध किया। जिला मोबेलाइजेशन समन्वयक (यूनिसेफ) श्रीमती रीमा गांगुली ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोविड टीकाकरण को जन समुदाय तक पहुंचाने के लिये सभी समाज प्रमुखों के बीच सामुदायिक बैठक आयोजित कर रहा है एवं टीकाकरण का महत्व बताते हुये सभी लोगों को टीकाकरण अभियान में भागीदारी करने की अपील की।
एम.ई.आई.ओ. नौशाद अहमद ने कि श्रीवास समाज भारतीय समाज का प्रमुख अंग है। इस समाज के लोगों का सभी समाज के लोगों से प्रत्यक्ष संबंध होता है। श्रीवास समाज के जागरूक होने से सभी समाज के लोगों को टीकाकरण की प्रेरणा मिलेगी। इस बैठक में श्रीवास समाज प्रमुखों द्वारा स्वास्थ्य विभाग को आश्वस्त किया कि श्रीवास समाज के सभी पात्र हितग्राहियों को कोविड टीकाकरण का महत्व बताते हुये टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया जायेगा। बैठक में उपस्थित सभी श्रीवास समाज प्रमुखों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर तत्काल सहमति देते हुये अपने-अपने क्षेत्र में टीकाकरण हेतु शिविर लगाने कहा। इसके साथ ही समाज ने अपने सेलून संचालक साथियों से अपील की है कि सेलून में आये सभी ग्राहकों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized27 minutes ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
