Connect with us

छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : दुबई में भी ढोकरा राखियों की हो रही आपूर्ति

Published

on

 कोण्डागांव| बहन भाई के पवित्र रिश्ते एवं प्रेम के बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन के आते ही बाजार में रंग बिरंगी सैकड़ों राखियों के दुकानें सज जाते हैं। इस बार रक्षाबंधन में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कोण्डागांव के हस्तशिल्प कलाकारों एवं स्व सहायता समूह के द्वारा एक नई पहल की गई। जिसमें त्यौहारों को रोजगार से जोड़ने का माध्यम बनाया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान कि स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं जिले के हस्तशिल्प से जुड़े कलाकारों द्वारा विश्व प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प की राखियों का निर्माण किया जा रहा है। इन राखियों में मौली, रुद्राक्ष, मोती आदि का भी उपयोग किया जा रहा है। इन राशियों की ब्रांडिंग ‘ढोकरा रक्षा राखी‘ के नाम से की गयी है।

इस पहल से जिले के शिल्पकार और महिला समूह को आय के नए स्रोत प्राप्त हो रहे हैं तथा नए डिजाइन एवं नई सोच के साथ काम करने का मौका भी प्राप्त हो रहा है। इस विशेष कलाकृति के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएन कश्यप के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत डोंगरी गुड़ा के किडीछेपरा में शिल्पकारों एवं जागो महिला समूह की महिलाओं को राखियों के नए डिजाइन निर्माण का प्रशिक्षण कराया गया है। जिसका आयोजन उड़ान महिला कृषक प्रड्यूसर कंपनी के द्वारा किया गया जा रहा है। इन राखियों के लिए पंखुड़ी सेवा समिति के द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्केटिंग का कार्य किया जा रहा है। इन राखियों का निर्माण प्रीमियम बेल मेटल से किया गया है। जिससे इन राखियों का इस्तेमाल लॉकेट या ब्रेसलेट के रूप में किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें   रायगढ़ : 14545 में कॉल करने पर आपके घर पहुंचेंगे मितान

देश के साथ विदेशों में भी ढोकरा राखी की है डिमांड
इस संबंध में जिला मिशन समन्वयक विनय सिंह ने बताया कि ढोकरा रक्षा राखियों की डिमांड देश ही नही अपितु विदेशों से भी आ रही है। राखियों का विक्रय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से किया जा रहा है। अभी तक निर्मित सभी राखी बिक चुकी हैं। इन राखियों के लिए  रायपुर, पुणे, जगदलपुर से काफी आर्डर आ चुके हैं। 200 आर्डर दुबई (यूएई) से भी प्राप्त हुए है। जिससे महिलाओं का उत्साह काफी बढ़ गया है ।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि जिला पंचायत की ओर से महिलाओं के रोजगार हेतु शुरू की गई नवीन पहल के तहत तीन महिला स्व-सहायता समूह की 30 महिलाओं को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इनके प्रशिक्षण के लिये 65000 रुपये जिला पंचायत द्वारा प्रदान किया गया था। शेष व्यय उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर कम्पनी द्वारा वहन  करने के साथ निर्माण कार्य भी उड़ान में ही प्रारम्भ किया गया था। 10 दिनों में महिला समूह द्वारा एक हजार राखियां तैयार की गई थी। जो बाजार में उपलब्ध है। इस कार्य से प्रत्येक महिला को  2000 से 2500 तक आय प्राप्त हुई है। उड़ान कम्पनी को भी 45000 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : महाराणा प्रताप चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जल्द हो सकता हैं मुख्यमंत्री भूपेश द्वारा लोकार्पण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   उसलापुर : युवक ने मालगाड़ी के पहिए के नीचे आकर दी जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: 1 स्थायी एवं 4 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending