Connect with us

छत्तीसगढ़

रायगढ़ : 14545 में कॉल करने पर आपके घर पहुंचेंगे मितान

Published

on

रायगढ़| 14545 पर कॉल कर अब रायगढ़ नगर निगम वासी 13 प्रकार की विभिन्न सेवाओं का मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत घर बैठे लाभ ले सकते हैं। जिसमें प्रारंभ में इस योजना अन्तर्गत जन्म प्रमाण पत्र, विवाह, निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की घर पहुंच सुविधा शामिल है। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और विभिन्न प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी।
          मुख्यमंत्री मितान योजना से जनसामान्य को अन्य कार्यो को छोड़कर दस्तावेज बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति मिलेगी। इस योजना के अन्तर्गत सेवाओं के लिए मितान टोल फ्री नंबर 14545 एक कॉल करने पर मितान घर पहुंच रहे है। सेवाएं प्राप्त करने वाले व्यक्ति की जरूरी दस्तावेजों का स्कैन कर एवं दस्तावेज बनाने उपरांत मितान द्वारा उसे घर पहुंचाया जा रहा है। मितान योजना की सारी प्रक्रिया डिजीटल होगी।
ये प्रमाण पत्र घर बैठे मिलेंगे|

यह भी पढ़ें   शख्स ने मगरमच्छ के दांतो की मदद से खोली ‘बीयर की कैन’, वीडियो देख हैरान हुए लोग


मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत लोगों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति) मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण-पत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी।


इस टोल फ्री नंबर पर करना होगा फोन
मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिए शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करना होगा। फोन कॉल के बाद मितान उनके घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज लेंगे और संबंधित कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवाकर उनके घर पहुंचाएंगे, कॉल सेंटर पर नागरिकों को शासकीय सेवाओं से संबंधित प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी प्राप्त होगी। नागरिकों को निर्धारित समय में शासकीय सेवाएं मिलेंगी, उनके समय की बचत होगी और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य विभाग की भर्ती का पेपर लीक!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   विहिप बजरंग दल ने शहरी प्रखंड समिति बना के जोड़े सैकड़ो युवा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी, 99 हजार नगद जब्त, 10 गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending