Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब पीने के लिये पैसे की मांग और जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे

Published

on

शराब पीने के लिये पैसे की मांग और जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर| दिनांक 27.11.2022 को प्रार्थी राजेन्द्र कुमार धुरी निवासी साईंस कॉलेज के सामने डबरीपारा सरकंडा बिलासपुर छ.ग. ने अपने भाई संजय धुरी के साथ आरोपी प्रदीप यादव उर्फ भाचा एवं अन्य साथियो के साथ मिलकर शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने तथा मना करने पर गाली गलौच जान से मारने की धमकी देते स्टील के पाईप से मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1434 / 2022 धारा 294, 506, 323, 327, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा पूजा कुमार को दी गई जिस पर तत्काल आरोपियो की धरपकड कर गिरफतारी करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियो की लगातार पता तलाश की जाकर आरोपी 1. प्रदीप यादव उर्फ चाचा पिता स्व. सतीश यादव उम्र 28 साल साकिन नूतन चौक अटल आवास सरकंडा 2. राजा यादव पिता विनोद यादव उम्र 18 साल साकिन अटल आवास सरकंडा को पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का पाईप जप्त किया गया है तथा आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ,सउनि देवेन्द्र तिवारी आरक्षक अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर मनीष वाल्मिक सोनू पाल का विशेष योगदान रहा ।

यह भी पढ़ें   कवर्धा: सड़क किनारे इस हाल में मिला आरक्षक का शव
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ई-कोर्ट के बेहतर प्रसार एवं क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला सिल्वर अवार्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, नौकर ने मालिक को मारा चाकू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही जारी, 52 नग कोडीन युक्त सिरफ जप्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending