छत्तीसगढ़
अटल विश्व विद्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का किया गया अनावरण
बिलासपुर| अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर में 11 कुल उत्सव के अवसर पर आज़ दिनांक 25/12/2022 को दोपहर बारह बजे सर्वप्रथम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का अनावरण एवं छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी के शिलालेख का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके के द्वारा किया गया। तत्पश्चात समस्त अतिथियों ने विश्व विद्यालय के पंचम तल पर स्थित सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। दीप प्रज्जवलित कर, छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत और कुलगीत के पश्चात माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई जी ने अपने स्वागत भाषण में महामहिम राज्यपाल मेम सहित सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए विश्व विद्यालय के उपलब्धियों और विकास के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता न्यायमूर्ति सतीश अग्निहोत्री ने अपने उद्बोधन में भारतीय समाज के वसुधैव कुटुंबकम् के अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी और स्वामी विवेकानंद के कार्यों और विचारों को इसी का प्रतीक माना। मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके जी ने अपने उद्बोधन में सम्पूर्ण प्रदेश वासियों को पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि अटल का व्यक्तित्व विराट था। वे सही मायने में अजातशत्रु थे जिन्हें सभी स्वीकार करते थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर के छत्तीसगढ़ी भाषा में कार्य, छत्तीसगढ़ी खेल कूद और लोक संस्कृति का आयोजन ,एम ओ यु , शोधपीठ की स्थापना, राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा गोद ग्राम के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा अटल जी के विचारों और कार्यों पर चलने के लिए आह्वान किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और खेल कूद के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया। साथ ही विश्व विद्यालय के कन्हार, अटल शोध पीठ आदि का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि गुप्ता और आभार प्रदर्शन कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अरुण साव बिलासपुर लोक सभा, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपकुलसचिव नेहा यादव, नेहा राठिया, सहायक कुलसचिव रामेश्वर राठौर, परीक्षा नियंत्रक डॉ पी के पांडेय, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, अपर संचालक कमलेश, डॉ निराला, डॉ गौरव साहू, डॉ यशवंत पटेल, डॉ पूजा पांडेय, डॉ सीमा बेरोलकर, डॉ लतिका भाटिया, डॉ रेवा कुलश्रेष्ठ, डॉ हामिद अब्दुल्ला, डॉ सौमित्र तिवारी, डॉ धर्मेंद्र कश्यप, डॉ कलाधर, डॉ एच एस होता, श्रीयक परिहार, मनीष सक्सेना, विकास शर्मा, सौम्या तिवारी, पलक जयसवाल, सुरज निर्मल कर, सहित विश्व विद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, शहर के गणमान्य नागरिक, प्रेस मिडिया के लोग, विश्व विद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized18 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
