Connect with us

छत्तीसगढ़

3 साल की बच्ची से दुष्कर्म! आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश

Published

on


बिलासपुर। दिनाँक 19/6/2021को प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नातिन 3वर्ष की, के साथ आरोपी शिवप्रसाद मरकाम दिनाँक 18/6/2021 की शाम बहला फुसला कर अपने घर ले गया था, बच्ची अभी तक क्यो नही आ रही है, देखने गई और उसके दरवाजे से झाँक कर देखी तो आरोपी शिवप्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष , बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था, तब अपने पति ,बेटा एवं घर के सदस्यों को घटना के संबंध में बता कर रिपोर्ट दर्ज करने आना बताई।

महिला संबंधी अपराध होने के कारण तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को घटना के संबंध में अवगत कराकर अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण श्री रोहित झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में संवेदनशीलता से थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोटा पुलिस के द्वारा आरोपी को FIR के तत्काल बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने शराब के नशे में आकर घटना करना कबूल किया।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, अबोध बच्ची से हुई दुष्कर्म के आरोपी को जल्दी से जल्दी सजा मिले तथा पीड़ित पक्ष को अविलंब न्याय मिले ,इसलिए जल्द से जल्द विवेचना पूर्ण कर 10 दिवस की कम समय में चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया।। प्रकरण का चालान न्यायालय में अविलंब पेश होने से पीड़ित पक्ष को जल्दी ही न्याय मिलेगा।।
सम्पूर्ण विवेचना थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा किया गया है।।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: नागरिक संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें अरुण साव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राह चलते युवती के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शराब दुकान में तोडफोड करने वाले 6 आरोपियों के साथ एक नाबालिक भी शामिल।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending