छत्तीसगढ़
शराब दुकान में तोडफोड करने वाले 6 आरोपियों के साथ एक नाबालिक भी शामिल।
थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अप क्रमांक 684/2024 धारा 147 148, 149, 327, 294, 506, 427 भादवि।
♦️ थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।
♦️ शराब दुकान के पास अवैध चखना सेंटर चलाने पर आबकारी विभाग द्वारा किये गये कार्यवाही से क्षुब्ध होकर शराब दुकान में किये थे तोडफोड़।
♦️ शराब दुकान में तोडफोड करने वाले 6 आरोपियों के साथ एक नाबालिक भी शामिल।
♦️ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
नाम आरोपी
- राधिका सूर्यवशी पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष।
- पिहू सूर्यवंशी उर्फ तानिया पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष ।
- नैना सूर्यवशी उर्फ जीया पति हर्षराय सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष।
- आशा ध्रुव पिता प्रभु ध्रुव उम्र 19 वर्ष ।
- शुभम पटेल उर्फ शिवा पिता लक्ष्मी पटेल उम्र 34 वर्ष।
- हर्ष राज सूर्यवंशी उर्फ छोटू सूर्यवंशी पिता शिव कुमार सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष।
- एक विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालिका।
सभी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा सरकण्डा।
विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जयदीप शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी बंगालीपारा सरकण्डा का थाना उपस्थित होकर दिनांक 24.06.2024 के रात्रि में करीब 10.00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शराब भट्ठी चिंगराजपारा में काम करता है, वहीं पास में ही राधिका सूर्यवशी पानी पाउच, डिस्पोजल, गिलास, चखना बिकी करती है. जिस पर पूर्व में आबकारी विभाग के द्वारा कार्यवाही किया गया था।
इसी पर क्षुब्ध होकर आज दिनांक 24.06.2024 के रात्रि करीब 7-8 बजे राधिका सूर्यवशी मेरा नाम लेकर गदी-गदी गाली गलौच देने लगी एवं इसके बेटी व उसके सहेली लोग मिलकर लाठी, डण्डा, ईंट पत्थर से लेश होकर मारपीट करने लगे तुम आबकारी विभाग से कार्यवाही करवा कर नुकसान किये हो उसका पैसा दो कहने लगे जिसे पैसा देने से मना करने पर शराब दुकान में ईंट, पत्थर फेंककर दुकान अंदर रखे शराब की शीशी को तोड़फोड़ किये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता तो देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलित्त अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आरोपियों को धरपकड़ कर गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सीएसपी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी राधिका सूर्यवशी पिटू सूर्यवशी, नैना सूर्यवंशी, आशा ध्रुव, शुभम पटेल हर्ष राज एवं एक अन्य नाबालिक बालिका को पकड़ा गया जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized14 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
