छत्तीसगढ़
कोरबा जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन, बोले- कहां गई केंद्र से दी गई DMF की 9 हजार 234 करोड़ की राशि ?
कोरबा। गृहमंत्री अमित शाह कोरबा पहुंच गए हैं, जहां पर तमाम भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंच से ही अमित शाह ने जनता का अभिवादन किया। यहां पर भाजपा नेताओं ने हल भेंट कर अमित शाह का स्वागत किया। लेट हो जाने के कारण अमित शाह ने सीधे झारखंड से कोरबा पहुंचे, कार्यक्रम स्थल के पास ही उनका हेलीकॉप्टर उतारा गया।
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भाजपा ने 15 सालों में नक्सलवाद को खत्म किया, हम 2024 तक देश को नक्सल मुक्त करेंगे। मध्यप्रदेश से अलग होने तक छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य था, जिससे हमने बाहर निकाला। हमारी सरकार ने 15 साल में कई काम किए। प्रदेश को विकसित करने का काम भाजपा की सरकार ने किया, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार किया। ये जनता के पैसे हैं इन्हे ऐसे नहीं लूट सकते हैं।
केंद्रीय अमित शाह ने DMF की राशि पर सवाल पूछा, केंद्र सरकार ने DMF की राशि राज्य सरकार को दिया , 9 हजार 234 करोड़ के काम आपके यहां हुआ क्या ? ये पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए?
उन्होंने कहा कि इसका हिसाब किताब करने का समय आ गया। चुनाव में कमल का बटन दबाकर इसका हिसाब किताब आप कर देना। बाकी, कांग्रेस का हिसाब भाजपा कर ही लेगी।
Home Minister Amit Shah’s address in Korba public meeting
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी को अधिकार दिया, देश में गरीब परिवारों को शौचालय दिया। कोरबा में जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार बदलने के संकल्प से भाषण शुरु किया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के ननिहाल में आया हूं, मेरा सौभाग्य है इसलिए मैं जय श्री राम से भाषण की शुरुआत करता हूं।
अमित शाह ने कहा कि भूपेश भैया कुछ किया हो तो सूची तैयार कर लेना जनता आपसे पूछेगी। शाह ने 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आदिवासी की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाने का काम किया।
बीजेपी ने जनजाति के लिए चार गुना अधिक बजट बढ़ाया। लेकिन भूपेश सरकार ने जनजाति के लिए क्या किया? ये सवाल अमित शाह ने सीएम भूपेश से पूछा है।
अमित शाह ने कहा कि मैं यहां 23 और 24 के चुनाव की तैयारियों के लिए आया हूँ। 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनानी है। 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी होगी। भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार के पाई पाई का हिसाब लेगी। विकास की गाड़ी को गति देनी है तो दो इंजन लगाना पड़ेगा। पहला इंजन मोदी जी का लगा हुआ है, दूसरा इंजन छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर लगा दीजिए। पांच साल में वो सब काम पूरा करेंगे जो अधूरा रह गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
