Connect with us

छत्तीसगढ़

सोने चांदी के जेवर व मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में

Published

on

Sarkanda police arrested accused of stealing gold and silver jewelery and mobile

बिलासपुर| उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये आरोपियो की पता तलाश कर धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था जो थाना सरकण्डा में प्रार्थी विरेन्द्र साहू निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा द्वारा दिनांक 21.09.2022 को अपनी पुत्री के जन्मदिन कार्यक्रम में वसंत वाटिका में मेहमान भ्पावन के कमरे से सोने चांदी के जेवर एवं रेडमी मोबाईल के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर आरोपियो की लगातार पता तलाश की जा रही थी जो विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर वीर सिंह गोड पिता सुखनिधान सिंह उम्र 36 साल साकिन लिंक रोड शर्मा लॉज गली निराला नगर चंदुआ भाठा थाना तारबहार बिलासपुर छ.ग. को पकडकर पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपने राजेश धुरी पिता धनाराम धुरी उम्र 26 साल साकिन कोरमी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग.के साथ मिलकर सोने चांदी के जेवर एवं मोबाईल करना स्वीकार किया तथा चोरी गये मोबाईल को कोरमी निवासी सुखनंदन धुरी को बेचना बताये है आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गये सोने चांदी के जेवर एवं मोबाईल बिकी रकम 3000 रू को बरामद किया गया है आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है एक अन्य आरोपी सुखनंदन धुरी की पता तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम को दी जन्म दिन की बधाई...

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. विनोद यादव, आरक्षक विवेक राय, अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, गोवर्धन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा । “

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा की गई बिलासपुर रेंज अंतर्गत 5 जिलों के कार्यों की समीक्षा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नई औद्योगिक नीति: सीएम साय ने कहा - निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ में बिछा रेड कारपेट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bhanupratappur By Election : EVM के साथ पोलिंग सेंटरों के लिए रवाना हुए मतदान दल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending