छत्तीसगढ़
पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा की गई बिलासपुर रेंज अंतर्गत 5 जिलों के कार्यों की समीक्षा
बिलासपुर| दिनांक 07.08.2023 को डॉ० आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा रेंज अंतर्गत जिला बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, मुंगेली और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली गई, जिसमें आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिलों में होने वाले व्ही.व्ही.आई.पी./व्ही.आई.पी. के प्रवास के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने सहित जिले में लंबित महिला व बच्चों संबंधी लंबित अपराधों, लघु अधिनियम व प्रतिबंधक कार्यवाही, समंस-वारंट की तामीली, निगरानी और गुण्डा-बदमाश आदि विषयों की समीक्षा की गई तथा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में की गई लघु अधिनियम व प्रतिबंधक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्यवाही किये जाने सहित लंबित गैर जमानती और स्थायी वारंटों की तामीली अभियान चलाकर किये जाने निर्देशित किया गया। जिलों में समंस/वारंट की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित कराने, आदतन अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर उन पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रखे जाने निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस की क्षेत्र में प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आम जनजीवन को प्रभावित करने वाले तत्वों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया।
महिला, बच्चों एवं कमजोर वर्ग के मामलों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही किये जाने तथा आम जनता की रिपोर्ट और शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही किये जाने सहित लंबित अपराधों की समीक्षा की जाकर समयबद्ध निराकरण किये जाने निर्देशित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ सीमा से लगे दीगर राज्य के जिलों के साथ भी अपराधियों व असामाजिक तत्वों की जानकारी साझा करते हुए आपसी समन्वय कर कार्यवाहियां करते हुए अवैधानिक कार्यों पर अंकुश लगाये जाने निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मुंगेली चंद्रमोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही योगेश कुमार पटेल एवं अति.पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized1 day ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized11 hours ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
