Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: एम्स में कोरोना वैरिएंट की पहचान के लिए अब सैंपल जांच की मिलेगी सुविधा

Published

on

रायपुर। कोरोना के नए वैरिएंट की पहचान के लिए अब सैंपल ओडिशा भेजने का झंझट खत्म हो गया है। किट की आपूर्ति होने के बाद अब सैंपल की जांच एम्स में ही पूरी होगी। कोरोना के मामले कम हैं, मगर जीनोम सिक्वैंसिंग का आदेश बरकरार होने की वजह से सप्ताह में एक बार सैंपल भेजे जाएंगे। चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद केंद्र सरकार द्वारा जब देश में वैरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सिक्वैंसिंग का आदेश दिया गया, तब एम्स में टेस्ट किट की समस्या थी, इसकी वजह से सैंपल लेकर उसे जांच के लिए रिपोर्ट आने के तीन दिन बाद ओडिशा के भुवनेश्वर लैब जांच के लिए भेजा गया था।

अन्य राज्यों से भी जांच के लिए वहां सैंपल आने की वजह से जांच में काफी वक्त लगा और अब तक भेजे गए दर्जनभर सैंपल में से पांच की रिपोर्ट ही नहीं मिल पाई है। जरूरत को देखते हुए टेस्ट किट की सप्लाई शीघ्र करने दबाव बनाया गया। अब कोरोना के नए वैरिएंट की जांच एम्स में ही संभव होगी और भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट जल्द ही स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच जाएगी। इधर सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के मामले अभी शून्य जैसी स्थिति में आने लगे हैं। पिछले तीन दिन से यहां नए केस नहीं मिले हैं, इसलिए अब नए केस मिलने पर साप्ताहिक आधार पर रिपोर्ट बनाकर उसे जांच के लिए एम्स भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक देश में भी कोरोना के मामले बेहद कम मिल रहे हैं, मगर वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल लेने का आदेश अभी शिथिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस, ACCU जिला एवं RPF/CIB बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही, 6 किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय तस्कर गैंग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में पहला

कोविड नेक्स्ट जनरेशन सिक्वैंसिंग की सुविधा 24 राज्यों के 63 संस्थानों में है, जिसमें छत्तीसगढ़ के लिए एम्स इकलौता संस्थान है। इस सुविधा की शुरुआत कोरोना की तीसरी लहर के दौरान प्रारंभ की गई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी सुविधा रायपुर मेडिकल कालेज में भी प्रारंभ की जानी थी, मगर इस योजना को अब तक आईसीएमआर से हरी झंडी नहीं मिल पाई है।

भुवनेश्वर नहीं भेजने पड़ेंगे सैंपल

जीनोम सिक्वैंसिंग के लिए अब सैंपल नहीं भेजने पड़ेंगे। एम्स से इस टेस्ट की सुविधा शुरू करने की जानकारी मिली है। अभी केस नहीं मिल रहे हैं। आने वाले दिन में केस मिलते हैं तो सैंपल वहां भेजे जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिलासपुर दौरे पर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Raipur Breaking : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून : राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 35 हजार जन सामान्य सामूहिक रूप से करेंगे योगाभ्यास
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : विधानसभा निर्वाचन 2023 तैयारी शुरू, EVM मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच उपरांत हुआ मॉक पोल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending