Connect with us

छत्तीसगढ़

मोबाईल लूट एवं वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

रायपुर। राजधानी में लूटपाट एवं वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस कई मामलों में लगातार ऐसे गिरोहाें का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर रही है, इसके बावजूद वारदातों में अंकुश नहीं लग पा रहा है। राजधानी पुलिस ने मंगलवार को भी शहर में मोबाइल एवं पैसों की लूटपाट तथा वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। इन दोनों गिरोहों में शामिल दो-दो आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनके पास से पांच मोबाइल, 9 दोपहिया वाहन एवं नकद रकम जब्त किए गए हैं। गिरोह का एक सदस्य अभी भी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

लूटपाट गिरोह से 5 मोबाइल एवं रेसिंग बाइक जब्त

पुलिस अधिकारियों ने लूटपाट के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उरला थाना क्षेत्र में राहगीरों से आए दिन मोबाइल एवं पैसों की लूटपाट की घटना हो रही थी। 8 जनवरी को शाम 5 बजे कैलाशनगर बीरगांव निवासी प्रार्थी संतोष गुप्ता मोहल्ले में एक अंडा दुकान के पास खड़ा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाश उसके पास पहुंचे और उससे पैसों की मांग की। संतोष ने जब पैसे देने इंकार किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें   किसान अब 31 जुलाई 2021 तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्रिमूर्ति चौक उरला निवासी चंद्रशेखर कर्मकार एवं अमरदीप वैद्ये को गिरफ्तार कर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने इस लूटपाट के अलावा अन्य चार वारदातों में भी शामिल होना बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर सारी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने संतोष गुप्ता से लूटपाट मामले में आरोपियों के कब्जे से नकदी, एक मोबाइल एवं रेसिंग बाइक कीमत कुल 72 हजार रुपए जब्त किए हैं। वहीं अन्य वारदातों में लूटे गए 4 मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों का तीसरा साथी अभी फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों को धारा 41(1-4) धारा 379 भादवि के तहत गिरफ्तार उन्हें ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रमोशन होंगे रद्द, मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिए ये निर्देश

दोपहिया चोर गिरोह से 8 वाहन बरामद

वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम ने शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों अमित कुमार कोटांगले निवासी कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर एवं जग्गू उर्फ जगदीश पनका निवासी वीरभद्र नगर थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रजबंधा मैदान के पास चोरी की गई एक्टिवा बेचने की फिराक में घूम रहे थे। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा शहर के अलग-अलग जगहों से 8 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 8 वाहन बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए आंकी गई है। दोनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन चोर हैं। इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के प्रमोशन होंगे रद्द, मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिए ये निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News: छत्तीसगढ़ में दुखद हादसा, पिकअप पलटने से सशस्त्र बल के 2 जवानों की मौत हो गई। वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिससे यह दर्दनाक घटना घटी। जवानों की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, मौके से भरमार बंदूक और 5 किलो का IED बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending