Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, गांजा तस्करी करते एक गिरप्तार

Published

on

जप्ती विवरण-

1 मादक पदार्थ गांजा 04 किलोग्राम क़ीमती 56000/रु क़रीब

2 मोबाईल. 3 वाहन हीरो ड्यूट कमांक सीजी 10 एपी 3934

बिलासपुर। जिले में उमनि एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देश पर नशे के कारोबार करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने की निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु प्राप्त निर्देशों के पालन में वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान दिनांक 15.01.2023 को बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बिलासपुर की ओर से एक युवक एक्टीवा वाहन मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहा है। बेलगहना पुलिस को मिली उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उमनि एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा आशीष अरोरा दिशानिर्देश पर बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, प्रआर रूद्रशंकर तिवारी, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, ईश्वर नेताम की टीम गठित कर दारसागर चौक चौकी बेलगहना में मुखबिर के निशादेही पर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर बिलासपुर की ओर से हीरो ड्यूट क्र सीजी 10 एपी 3934 को पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम छगेन्द्र उर्फ वरूण साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 18 वर्ष 07 माह सा. गंगाश्री जिम के पास विनोबानगर तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर बतलाया । विधिवत कार्यवाही के दौरान आरोपी के वाहन के डिक्की से मादक पदार्थ गांजा वजनी 04 किलोग्राम बरामद हुआ. उक्त प्रकरण में बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 04 किलोग्राम, परिवहन में प्रयुक्त वाहन क सीजी 10 एपी 3934, एवं मोबाईल गांजा कीमती 56000 /रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। पुलिस के द्वारा आरोपी से जप्त मादक पदार्थ गांजा को किसी स्थान से लाया गया है तथा कहां जा रहा था। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: समरसता एक्सप्रेस में सफर कर रहे दंपती के बैग से 3 लाख के गहने पार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सिरगिटटी पुलिस बिलासपुर : शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले पुलिस के गिरफ्त मे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   IAS समीर बिश्नोई को अदालत लेकर पहुंची ED, सुनवाई जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के तीन साल पूरे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending