Connect with us

छत्तीसगढ़

कार्टूनिस्ट सागर कुमार को 32वां युवा अट्टहास शिखर सम्मान से किया गया सम्मानित

Published

on

रायपुर : छत्तीसगढ़ ही नही पूरे देश में लगातार पिछले 24 वर्षों से कार्टूनिंग की दुनिया में स्थापित बड़ा नाम सागर कुमार को दिल्ली के दिल्ली लाइब्रेरी सम्मेलन हाल में देश के प्रेस्टिजियस 32वां अट्टहास युवा शिखर सम्मान से नवाजा गया। देश के पूर्व रक्षा सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ सेक्रेटरी डॉ योगेंद्र नारायण ने देश के जाने माने कार्टूनिस्ट सागर कुमार को 32वा युवा अट्टहास शिखर सम्मान और कथाकार बलराम को कथाकार का 32वा शिखर सम्मान से पुरस्कृत किया।

इस सम्मान को पाने वाले पहले कार्टूनिस्ट बने सागर कुमार

अनेकों बड़े लेखकों और साहित्यकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है, मगर सागर कुमार इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले कार्टूनिस्ट है। भारत के प्रसिद्ध कवि अशोक चक्रधर और प्रेम जनमेजय जैसे बड़े लेखक इस सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। इस पूरे सम्मान समारोह की नीव में माध्यम साहित्यिक संस्थान के महासचिव और अट्टहास पत्रिका के संपादक अनूप श्रीवास्तव और महासचिव राम किशोर उपाध्याय है। माध्यम साहित्यिक सस्थान दिल्ली के इस गरिमामय सम्मान समारोह की अध्यक्षता कप्तान सिंह ने की। इस अवसर पर देश की प्रसिद्ध कवियित्री सुश्री कीर्ति काले जैसे अनेक बड़े साहित्यकार इस कार्यक्रम के साक्षी रहे।

यह भी पढ़ें   सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सारंगढ़ में शुरू हुआ ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की चेकिंग

राष्ट्रपति भी कर चुके हैं सम्मानित

उल्लेखनीय है सागर कुमार को इस विधा के लिए राष्ट्रपति ने दो बार 2012 और 2013 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। सागर कुमार को 2019-20 में अमेरिका सरकार की ख्यातिलब्ध फुलब्राइट फेलोशिप भी मिल चुकी है जिसमें उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ इंडियाना में रहकर कार्टून पर संक्षिप्त शोध कार्य किया था। इसके अलावा सागर कुमार जापान, ब्राजील, साउथ अफ्रीका और अमेरिका में अपने कार्टून आधारित इनोवेशन को इंटरनेशनल समिट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

अपने कार्टून के माध्यम से बनाई अलग पहचान

नवभारत रायपुर, अग्रदूत, दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्र और संतुलन,माया, दिनमान, शुक्रवार ,प्रथम प्रवक्ता, जैसे कई राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में सागर कुमार अपने कार्टून की धमक से चमकते रहें है। अमेरिका के बोलोजी डॉट कॉम और देस परदेस डॉट कॉम के माध्यम से दुनिया के कई देशों में फैले इंडियन डायसपोरा में सागर कुमार ने अपने कार्टून के माध्यम से अपने पहचान बनाई है जो की कबीले तारीफ है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Fraud News: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार, संदिग्ध कॉल और स्कीम से रहे सतर्क
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में हुई वृद्धि, उत्साह के साथ निकाला विजयी जुलूस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Fraud News: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार, संदिग्ध कॉल और स्कीम से रहे सतर्क
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending