Connect with us

छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रायपुर में और सीएम जगदलपुर में फहराएंगे तिरंगा

Published

on

रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके तिरंगा फहराएंगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराएंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, टीएस सिंहदेव अंबिकापुर, रविंद्र चौबे दुर्ग, मोहम्मद अकबर कबीरधाम, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, कवासी लखमा सुकमा, अमरजीत भगत राजनांदगांव, जयसिंह अग्रवाल बैकुण्ठपुर, डॉ.शिवकुमार डहरिया गरियाबंद, अनिला भेड़िया बालोद, उमेश पटेल रायगढ़ तथा गुरु रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वज फहराएंगे।

यह भी पढ़ें   CG Weather Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज भी कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश…

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम कोण्डागांव, संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा, विकास उपाध्याय बिलासपुर, चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर, चिंतामणि महराज बलरामपुर, शिशुपाल सोरी कांकेर, शकुंतला साहू बलौदाबाजार और इंद्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इन विधायकों काे भी मिली जिम्मेदारी

अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्त विकास बोर्ड चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक अनिता शर्मा धमतरी, डॉ. विनय जायसवाल कोरबा, डॉ. केके ध्रुव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला मुख्यालय गौरेला, विनय कुमार भगत जशपुर, विक्रम मंडावी बीजापुर, यशोदा वर्मा खैरागढ़-छुईखदान- गण्डई के जिला मुख्यालय खैरागढ़, उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़, गुलाब कमरो मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्थानीय स्तर पर ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा है रोजगार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बैडमिंटन खेल रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत, 7 दिनों में 5 लोगों की गई जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर क्रिकेट संघ का डिस्ट्रिक्ट का ट्रायल आज से होगा शुरू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending