छत्तीसगढ़
‘योग करबो-स्वस्थ रहिबो’; अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल योग मैराथन, CM भूपेश सहित 10 लाख से ज्यादा लोग करेंगे योग
रायपुर। ‘योग करबो-स्वस्थ्य रहिबो‘ के साथ 10 लाख से अधिक प्रदेशवासी योग दिवस 21 जून की प्रातः 6.45 बजे से योगाभ्यास में शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण, विधायक एवं जनप्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी भी योग में शामिल होंगे।
सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग और योग आयोग द्वारा वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 21 जून को प्रातः 6.45 से 22 जून 2021 को प्रातः 7 बजे तक निरंतर 24 घण्टे समाज कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के सोशल मीडिया यू-ट्यूब चैनल, फेसबुक पेज एवं ट्विटर एकाउंट पर प्रसारित किया जाएगा।
योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के अनुसार 21 जून 2021 को सुबह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सु अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, समाज कल्याण विभाग मंत्री मती अनिला भेंड़िया अन्य विभागों के मंत्रीगण, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित 10 लाख जनसामान्य द्वारा विभिन्न स्थलों पर कोविङ-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होकर योगाभ्यास करेंगे।
दृष्टिगत रखते हुए मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने, तन-मन को सुदृढ़ बनाने तथा योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने हेतु मुख्यमंत्री एवं मंत्री, समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्चुअल योग मैराथन में राज्य के समस्त नागरिकों की सहभागिता का आह्वान किया गया है। इसी कड़ी में वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने आॅनलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। पंजीकृत समस्त प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा ई-प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्रदान किये जाएंगे। राज्य के समस्त जिलों के पंजीकृत प्रथम 100 प्रतिभागियों को योगा टी-शर्ट भी दी गई है।
यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर एकाउंट में होगा सीधा प्रसारण
सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिनांक 21 जून 2021 को समय प्रातः 6.45 से 22 जून 2021 प्रातः 7 बजे तक (कुल 24 घण्टे) समाज कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज एवं टिव्टर एकाउंट पर किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को प्रातः 6.45 से 7 बजे तक योगाभ्यास आरंभ करने के पूर्व आयोग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य दिशा-निर्देश, प्रातः 7 से 8 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार किए छत्तीसगढ़ योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) का अभ्यास, प्रातः 8 से 9 बजे तक अतिविशिष्टजनों का योग करते हुए वीडियो संदेश का प्रसारण एवं 21 जून को प्रातः 9 बजे से 22 जून 2021 तक प्रातः 7 बजे तक जिलों से प्राप्त वीडियो क्लीप का प्रसारण किया जाएगा। सोशल मीडिया लिंक समाज कल्याण यू-ट्यूब
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized13 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
