Connect with us

छत्तीसगढ़

जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया था जाल, चपेट में आने से महिला की मौत

Published

on

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक गांव के बाहर खेत में जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जंगल में लड़की के लिए गए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। यह पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार , मृतका का नाम बसंती सिदार है। वह ग्राम गुर्दा का निवासी है। गांव के बाहर किसान ने खेत में जंगली सुअरों के शिकार लिए बिजली का तार बिछाकर रखा था। जिसकी चपेट में लकड़ी के लिए गई महिला आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जंगल में लड़की के लिए गए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के सीनियर DSC ऋषि कुमार शुक्ला का भावभीनी विदाई

बिजली का तार बिछाकर रखना गैरकानूनी है

पुलिस ने बताया कि , जंगली जानवरों के शिकार के लिए कई लोग बिजली का तार बिछाकर रखते हैं। ऐसा करना गैरकानूनी है। खरसिया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई नहीं होने से शिकारियों के हौसले बुलंद

बता दें कि, यह घटना जंगल से करीब 2 से 3 किमी दूर राजस्व क्षेत्र में घटित हुई है।वहीं जिले के जंगलों में वन्यजीव विचरण करते हैं। शिकारी लंबे समय से अवैध तरीके से हाईटेंशन तार से जंगलों और खेतों में विद्युत लाइन बिछाकर वन्यप्राणियों का शिकार करते रहे हैं, लेकिन इस पर पुलिस-प्रशासन या वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसकी वजह से शिकारियों के हौसले बुलंद हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   RRB Group D Recruitment 2023: जल्द ग्रुप डी के 20,719 पदों पर की जाएंगी भर्तियां, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जल जीवन मिशन अंतर्गत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत उपलब्ध करायें नल कनेक्शन: बिलासपुर कलेक्टर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में हुए शामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending