Connect with us

छत्तीसगढ़

सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों ने बरामद किया 20 किलो का टिफिन बम, किया गया डिफ्यूज

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिला मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के ग्राम गट्टेगहन में सुरक्षा बल के जवानों ने सर्चिंग में 20 किलो का टिफिन बम बरामद किया है। नक्सलियों ने यह टिफिन बम सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया गया था, जिसे जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया।

जानकारी के अनुसार DRG और ITBP की संयुक्त टीम शुक्रवार को सुबह सर्चिंग पर निकली थी, जहां जवानों की नजर एक तार पर पड़ी। टीम तत्काल सक्रिय हुई और वहां से 20 किलो का टिफिन बम बरामद किया। एसपी वाय अक्षय कुमार की निगरानी में बीडीएस राजनांदगांव की टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया है। सुरक्षाबल के जवान फिलहाल आसपास के जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं, जहां नक्सलियों की तलाश रही है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

निर्माणाधीन पुल को उड़ाने की है साजिश

एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि पास में ही एक निर्माणाधीन पुल को भी नक्सली लगातार उड़ाने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैकफुट पर चल रहे नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं, लेकिन सुरक्षाबल की नजर उनकी हर मूवमेंट पर है। शुक्रवार सुबह डीआरजी और ITBP की पार्टी कोहका के गट्टेगहन में एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान बम स्पॉट किया गया।

प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अधिकतर आईईडी या टिफिन बम का सहारा लेते हैं। नक्सली कभी पाइप बम तो कभी टिफिन बम और कभी स्टील कंटेनर में आईईडी लगाकर जवानों को अपना निशाना बनाते हैं। पिछले कुछ सालों से इन कैंपों में बम निरोधक दस्ता (BDS) की तैनाती के बाद नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए, इन बमों को डिफ्यूज करने में काफी सफलता मिल रही है। इससे नक्सली मंसूबे नाकामयाब हो रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: भूपेश सरकार एक बार फिर OBC आरक्षण का झुनझुना थमाएंगे! जनता बनेगी फिर मूर्ख?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट से तौल में गड़बड़ी का रास्ता हुआ बंद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लोकवाणी में इस बार आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास पर होगी बात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending