छत्तीसगढ़
Chhattisgarh: शहर में नहीं निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों में करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन
धमतरी| वैश्विक महामारी कोरोना से जिले के नागरिकों को बचाने और शासन द्वारा समय- समय पर जारी आवश्यक निर्देशों के परिपालन में आगामी 12 जुलाई को रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी। अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी ने बताया कि धमतरी शहर में आयोजित की जाने वाली रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना बनी रहती है। साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पी.एस.एल्मा द्वारा जिले में धारा 144 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सह पठित एपीडेमिक डिसीस एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 अभी भी प्रभावशील है। इसके मद्देनजर रथयात्रा निकालने की अनुमति देना संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा चाही गई अन्य कार्यक्रमों की अनुमति जैसे मंदिर परिसर में पूजा-प्रतिष्ठान, प्रसाद एवं काढ़ा वितरण तथा महाआरती की अनुमति निर्धारित तिथि एवं समय के लिए दिया गया है। उक्त सभी आयोजन के समय श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा कोरोना गाइडलाइन जैसे-मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग इत्यादि का पालन करना अनिवार्य होगा।
गौरतलब है कि श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन एवं उसके पूर्व होने वाले कार्यक्रम जैसे भगवान का स्नान, काढ़ा वितरण इत्यादि की अनुमति लेने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में समिति के साथ आहूत बैठक में बताया गया कि जिले में अभी भी 15-20 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में गत दो-तीन दिनों से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या दुगुनी हो गई तथा दक्षिण सीमावर्ती जिलों से कोरोना की नई डेल्टा वेरिएंट संक्रमण की आशंका बनी हुई है। इसके मद्देनजर आगामी 12 जुलाई को रथयात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized8 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized1 day ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
