छत्तीसगढ़
शराब पीने के लिये पैसें की मांग और मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 2 साल से थे फरार
- राहूल सिंह पिता प्रकाष सिहं उम्र 36 साल साकिन घुरू, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
- दोई उर्फ संतोष सुनहरे पिता रघुनंदन उम्र 30 साल साकिन अमेरी थाना सकरी बिलासपुर
- अंषुल भार्गव पिता छबि लाल उम्र 27 साल साकिन अमेरी थाना सकरी बिलासपुर
बिलासपुर। दिनांक 06.09.21 को प्रार्थी परनीत सिंह बेदी पिता परमजीत सिंह उम्र 30 साल साकिन अमलतास कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.09.21 को रात्रि करीबन 10.00 बजे अपने कार से अपने दोस्त से मिलने अमेरी जा रहा था अमेरी सब्जी बाजार के पास पहुचा था तभी रास्ते में आरोपी राहुल सिंह, दोई अंशुल रोड पास खड़े थे जो प्रार्थी के कार को देखते ही हाथ मारकर रोके और कार से जैसे ही प्रार्थी नीचे उतरा तब राहुल सिंह, उसके साथी अंशुल, दोई प्रार्थी के साथ माॅ बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए शराब पीने के लिए पैसे कि मांग करने लगे जिस पर प्रार्थी के द्वारा पैसा नही है बोलने पर राहुल कमर से बेल्ट निकालकर मारपीट किया जिससे प्रार्थी को चोट लगी थी तथा राहुल और उसके साथी द्वारा जान से मारने कि धमकी दिया गया।
आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। आरोपीगण घटना कारित कर फरार हो गये थे, जिसकी पतासाजी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा था। दौरान पतासाजी के आरोपियों के संबंध में मुखबीर से सूचना मिली की सभी अपने अपने घर पर उपस्थित हैं, की सूचना पर सकरी पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों के सकुनत पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये। प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सराहनिय भूमिकाः-
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही मंे सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक, सउनि हेमंत आदित्य, प्र. आर. 405 राजेश्वर क्षत्री, आर. 1419 संजय बंजारे एवं आर. 1264 मालिक राम साहू का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized16 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
