Connect with us

छत्तीसगढ़

छठ पूजा में छत्तीसगढ़ के यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी राहत

Published

on

रेलवे की ओर से बताया गया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की ट्रेन में बढ़ी भीड़ को देखते हुए  08185 / 08186 हटिया से दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन का विस्तार 3 दिसंबर तक किया गया है। इसका फायदा दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर से हटिया की ओर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दुर्ग से हटिया के बीच चल रही पूजा स्पेशल ट्रेन द्वि- साप्ताहिक सुपर फास्ट है। जिस दिन से यह ट्रेन चल रही है, इसमें लगातार यात्रियों की भीड़ चल रही है। यात्रियों की संख्या और रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे एक माह के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते तमाम यात्रियों को राहत मिलेगी। यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिए प्रति बुधवार और शुक्रवार को 08186 चलती है। इसी तरह विपरीत दिशा में हटिया से दुर्ग के लिए प्रति मंगलवार और गुरुवार को 08185 छूटती है। यात्रियों की ट्रेन में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 08185 / 08186 हटिया से दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन की शुरू की थी। इसे पहले 5 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के कैरियर के संबंध में कराया गया काउंसलिंग

इस ट्रेन में दो एसएलआर, पांच सामान्य, एक एसी- टू एवं चार स्लीपर सहित 12 कोच की सुविधा दी गई है। बताया जा रहा है कि नवंबर के साथ ही तय समय अवधि तक ट्रेन में यात्रियों की डिमांड बढ़ेगी तो इसे आने वाले समय में फिर से विस्तार दिया जाएगा। हालांकि, रेलवे ने इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। छठ पूजा को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सूरत से हटिया के बीच तीन अतिरिक्त फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 से 26 नवंबर चलेगी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की उम्मीद है। ट्रेनों में बढ़ते वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे यह निर्णय लिया है। 09067 सूरत-हटिया साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल का परिचालन 11, 18 एवं 25 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार को होगा। हटिया से यह ट्रेन 09068 नंबर के साथ 12, 19 एवं 26 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी। इसमें पर्याप‌त कोच भी उपलब्ध कराए गए है। यह ट्रेन 22 कोच के साथ चलेगी। यह गाड़ी सूरत से 14:20 बजे छूट कर 05:55 बजे दुर्ग, 06:30 बजे रायपुर, 08:30 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हटिया से 23:00 बजे छूटेगी और 07:05 बजे बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: अवैध प्रतिबंधित टेबलेट बेचने वाले आरोपी पर सरकंडा पुलिस की कड़ी कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : दीपावली के बाद प्राइवेट स्कूल भी ऑफलाइन, डीईओ ने जारी किया तैयारी का फरमान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पेंड्रा-मरवाही में हाथियों का आमदरफ्त बढ़ा, दहशत में ग्रामीण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending