Connect with us

देश

25 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष (Mesh)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज पैसा अचानक आपके पास आएगा। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को पूरा करेंगे। उनके सुख-दुख के भागीदार बनेंगे, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख्याल रखते हैं। बायोलॉजी के स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल पर ध्यान देंगे, वरना आगे चलकर दिक्कतें होंगी। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर को कोराबार में जुड़े रहने के लिए काफी मान मनौवल करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तिल का लड्डू बनाकर जल में प्रवाहित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृषभ (Vrushabh)

आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं वो आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहां आपकी बातों पर सबका ध्यान केंद्रित होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहेगा। क्लास एक्जाम में पेपर शानदार होने से उत्साहित महसूस करेंगे। इस राशि के कपड़ा व्यापारी के लिए आज का दिन मुनाफे का रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को आज प्रमोशन हो सकता है। हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं, परेशानियां खत्म होंगी।

मिथुन (Mithun)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के बेरोजगारों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता हैं। आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़तें महसूस कर रहे थे तो आज आपको राहत महसूस होगी।आज लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जाएंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास आएगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से आपको मन की शांति प्राप्त होगी।

कर्क (Kark)

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी सादगी से काम बनेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बिजनेस हैं, वो आज किसी कंपनी से जुड़़ने से पहले अपनी ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आज आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। इस राशि के लोगों का आज जीवनसाथी के साथ थोड़ा नोंक-झोंक हो सकता हैं। संभल का बातचीत करें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से आपके रिश्तें में गलतफहमी होगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से रिश्तों में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें   भारत में 7 चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव

सिंह (Sinh)

आज का दिन आप अपने जीवनसाथी संग स्नेह से बिताएंगे। इससे मूड बेहतरीन बनान रहेगा। आपका काम करने का नया अंदाज आज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप के कामों पर नजदीकी नजर रखते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, क्योकि आज बिजनेस की डील आपके पक्ष में आएगी। आज अचानक कोई करीबी दोस्त आपके घर आ सकता हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, बिगड़ते काम बन जाएंगे।

कन्या (Kanya)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका मन लाइस्टाइल की पुस्तकों को पढ़ने में लगेगा। इस राशि के व्यापार से जुड़े लोग आज निवेश करेंगे। निवेश के लिए अच्छा दिन नहीं हैं इससे काफी लाभ होगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। व्यावसायिक साझेदारी से आपको फायदा होगा। लंबे समय से टल रहे काम पूरे होंगे। मेडिटेशन करने से मन शांत रहेगा।

तुला (Tula)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। ब्राहमण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

वृश्चिक (Vrushchik)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखें । आपका काम आसानी से सफल होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

यह भी पढ़ें   धर्मांतरण के विरोध में सैकड़ों बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गिरफ्तारी के बाद रिहा

Rashifal 25 February 2022

धनु (Dhanu)

आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। आपका मन थोड़ा अशांत हो सकता है। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

मकर (Makar)

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Rashifal 25 February 2022

कुंभ (Kumbha)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, दिन ख़ुशी भरा बीतेगा।

मीन (Meen)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को मैरिज प्रपोजल मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती है। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

देश

बीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है।

Published

on

Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में भगवा सुनामी के सामने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) ताश की पत्तों की तरह धराशयी हो गई। 15 साल बाद बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढह गया और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो रही है। बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा भी आ गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 189 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह भाजपा कुल 198 सीटों पर जीत हासिल करने की तरफ बढ़ रही है। मतगणना अभी जारी है तो अंतिम परिणाम में सीटों में 2-3 का फर्क हो सकता है।

यह भी पढ़ें   IPL: ऋतुराज की दमदार पारी ने मुंबई को याद दिलाई नानी, फैंस बोले- ‘क्यों हिला डाला ना’

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक टीएमसी कुल 89 सीट पर जीत हालिक करने की तरफ बढ़ रही है। तृणमूल कांग्रेस 1 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 88 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2, सीपीआई (एम) 1 और एजेयूपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचे ममता और सुवेंदु; बाहर भारी फोर्स तैनात

इधर पश्चिम बंगाल के वीवीआईपी सीट भवानीपुर में हंगामा हो रहा है। यहां 12 राउंड की काउंटिंग की एनाउंसमेंट रोक दी गई है। मतदान केंद्र के अंदर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी मौजूद हैं। दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें बाहर निकाल दिया है। ममता ने भी कहा है कि उनके बहुत सारे एजेंट को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाल दिया गया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अभी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें   राष्ट्रपति मुर्मू 28 फरवरी को आएंगी रांची, सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगे

जबरदस्त जीत होता देख बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजीपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं काउंटिंग के बीच सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। दीदी ने टीएमसी कैंडिडेट और कार्यकर्ताओं से बूथ नहीं छोड़ने की अपील की है।

 

Continue Reading

देश

पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

Published

on

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश की सियासत में बड़ा संदेश गया है। खासकर बंगाल में जीत को पार्टी की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिना जा रहा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे माहौल में पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

ऐतिहासिक दिन, कार्यकर्ताओं की साधना का परिणाम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के साथ की और कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ चुनावी जीत का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “जब साधना सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वही आज हर कार्यकर्ता के चेहरे पर दिखाई दे रही है।”

नितिन नवीन के नेतृत्व की तारीफ

पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा चुनाव था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिस तरह मार्गदर्शन दिया, वह इस जीत में बेहद अहम साबित हुआ।

“भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी” — जनता का आभार

प्रधानमंत्री ने देशभर में हुए उपचुनावों का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में मिली जीत के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर दुनिया को दिखाया है कि वह “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” है, जहां लोकतंत्र सिर्फ व्यवस्था नहीं, बल्कि संस्कार है।

93% मतदान बना रिकॉर्ड, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

मोदी ने पश्चिम बंगाल में 93% मतदान को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड मतदान का उल्लेख किया। खास तौर पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी को उन्होंने लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बताया।

“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल”

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का सबसे चर्चित बयान देते हुए कहा कि “आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।” उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में एनडीए सरकार बनने को मां गंगा का आशीर्वाद बताया।

मां गंगा और असम की जनता का आशीर्वाद

मोदी ने 2013 में काशी से अपना नामांकन भरने का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। उन्होंने कहा कि आज भी वही आशीर्वाद बना हुआ है। साथ ही असम की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वहां तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताया गया है और अब राज्य विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें   14 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

“नागरिक देवो भव” और गुड गवर्नेंस पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी का मूल मंत्र “नागरिक देवो भव” है और पार्टी जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और गुजरात के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता लगातार बीजेपी के सुशासन पर भरोसा जता रही है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया

मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए संघर्ष किया था और आज की जीत उसी विचारधारा की जीत है।

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में जीत का महत्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में मिली यह जीत ऐतिहासिक है और यह बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब एक नया अध्याय शुरू हो रहा है, जहां भयमुक्त और विकासयुक्त शासन होगा।

“नया सूर्योदय”—बंगाल के लिए बड़ा वादा

मोदी ने कहा, “4 मई की शाम भले ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरती पर एक नया सूर्योदय हुआ है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में विकास, विश्वास और नई उम्मीदों के साथ नई यात्रा शुरू होगी।

पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना, घुसपैठियों पर एक्शन

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भयमुक्त बंगाल का संकल्प, टैगोर का जिक्र

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उनका सपना “जहां मन भयमुक्त हो” अब साकार किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी बंगाल में भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी।

“बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति का दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र जीता है।

 

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि अब “बदला नहीं, बदलाव” की राजनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दशक में राजनीतिक हिंसा ने कई जिंदगियां बर्बाद की हैं, इसलिए अब समय आ गया है कि इस चक्र को खत्म किया जाए।

यह भी पढ़ें   Gold Smuggling: कलाई में लपेटा था डेढ़ किलो सोना…Air India का केबिन क्रू अरेस्ट

 

मोदी ने कहा, “भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यह न देखें कि किसने किसे वोट दिया, बल्कि सभी मिलकर बंगाल के विकास के लिए काम करें।

 

वैश्विक संकट के बीच भारत ने चुनी स्थिरता

 

मोदी ने चुनाव के समय की वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश में मतदान हो रहा था, तब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और आर्थिक संकट के हालात थे।

 

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, लेकिन भारत ने इन चुनौतियों के बीच भी स्थिरता को चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि भारत के लोग विकसित भारत के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

 

अंग, बंग और कलिंग—भारत के ऐतिहासिक स्तंभ

 

प्रधानमंत्री ने भारत के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश समृद्ध था, तब “अंग, बंग और कलिंग” उसके मजबूत स्तंभ थे।

 

उन्होंने बताया कि अंग यानी आज का बिहार शिक्षा और ज्ञान का केंद्र था, जहां नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे। बंगाल को उन्होंने भारत की सांस्कृतिक आत्मा की आवाज बताया, जबकि कलिंग (आज का ओडिशा) समुद्री व्यापार का वैश्विक केंद्र हुआ करता था।

 

नारी शक्ति पर जोर, विपक्ष पर निशाना

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को भारत के विकास का अहम स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने नारी शक्ति की प्रगति को रोकने की कोशिश की।

 

मोदी ने कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा।” उन्होंने Tतृणमूल कांग्रेस (TMC) और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पर निशाना साधते हुए कहा कि बहनों-बेटियों ने उन्हें सजा दी है।

 

उन्होंने केरल में लेफ्ट और कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की महिलाएं अगली बार उन्हें भी सबक सिखाएंगी। वहीं समाजवाजी पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं का आक्रोश उन्हें झेलना पड़ेगा और महिला विरोधी सोच को जनता माफ नहीं करेगी।

शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की जीत

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और हिंसा में किसी निर्दोष की जान नहीं गई। इसे उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया और चुनाव आयोग समेत सभी संस्थाओं की सराहना की।

 

Continue Reading

देश

नोएडा हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने! पुलिस का दावा- PAK हैंडलर्स ने भड़काया

नोएडा हिंसा मामले में पुलिस ने दावा किया कि जांच में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के दो हैंडल से भ्रामक पोस्ट कर हिंसा भड़काने की कोशिश की गई. तकनीकी जांच में ये दोनों हैंडल पाकिस्तान से ऑपरेट करते पाए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Published

on

यह भी पढ़ें   30 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending