छत्तीसगढ़
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
रायपुर। आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रीवा (मध्यप्रदेश) से बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग (छत्तीसगढ़) होकर नागपुर (महाराष्ट्र) अथवा दुर्ग तक नई ट्रेन संचालन का आग्रह किया।
उन्होंने पत्र में लिखा की दैनिक यात्री ट्रेन नं. 18247 / 18248 ( रीवा से विलासपुर ) को रीवा (म. प्र.) से दुर्ग (छ.ग.) तक विस्तारित करने का प्रस्ताव मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के माननीय सांसदों एवं मेरे द्वारा प्रेषित किया गया था, किन्तु आपके पत्र दिनांक 07 फरवरी 2022 द्वारा अवगत कराया गया कि संचालन अधोसंरचना एवं अन्य कारणों से उक्त ट्रेन का विस्तार अभी संभव नहीं है पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि भविष्य में विस्तार एवं संचालन संबंधी इस महत्वपूर्ण विषय पर विचार किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य के विध्यांचल स्थित जिला रीवा, सीधी, सतना, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर से बड़ी मात्रा में कर्मचारीगण अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में सेवारत थे जो राज्य में ही कार्यरत है, आपसी रिश्तेदारी, व्यवसायिक, पर्यटन एवं धार्मिक, चिकित्सकीय दायित्वों के लिये भी दोनों राज्यों के निवासियों का आना जाना बना रहता है। अतः निवेदन है कि विध्यांचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ की मांग अनुसार व्यापक जनहित में रींवा (मध्यप्रदेश) से बिलासपुर, रायपुर दुर्ग (छत्तीसगढ़) होकर नागपुर (महाराष्ट्र) अथवा दुर्ग तक नई ट्रेन संचालन की अनुमति दी जाये।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
