Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पास कर जरहाभांठा चौक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को उचित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की

Published

on

बिलासपुर| ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पास करके जरहाभांठा चौक में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री , भारतरत्न शहीद राजीव गांधी जी की आदमकद प्रतिमा को उचित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग नगर निगम महापौर रामशरण यादव और नगर निगम आयुक्त से की  है। एक प्रतिनिधि मंडल  जिसमे शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति शेख नहीरुद्दीन, शहर महामन्त्री देवेंद्र सिंह ( बाटू  सिंह ) ,शहर महामन्त्री दिलीप कक्कड़,समीर अहमद आदि शामिल थे ।प्रतिनिधि मंडल ने महापौर रामशरण यादव को गत दिनों ज्ञापन सौंपा।     

शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि जन मानस की मांग और  यातायात सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह मांग की गई है ,उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है जो पूर्णता की ओर है ,फ्लाई ओवर की लम्बाई  लगभग राजीव गांधी जी की प्रतिमा से कुछ ही दूरी पर खत्म हो रही है , जिसके कारण फोर व्हीलर सहित अन्य  गाड़ियों  को फ्लाई ओवर में जाने के लिए जो स्पेस मिलनी चाहिए ,वो पर्याप्त  नही मिल पाएगी क्योकि चौक में चार मार्ग आकर मिलते है|

यह भी पढ़ें   CG Breaking: 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, महासमुंद डिविजन में था सक्रिय

जिससे एक्सीडेंट की संभावना बनी रहेगी ,इसलिए प्रतिमा को शिफ्ट करना जनहित में होगा ,जनप्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि राजीव जी की प्रतिमा का जीर्णोद्धार करके उचित स्थल पर स्थापित की जाए ,प्रतिमा तक पहुचने में दिक्कत न हो ,पूर्व की भांति आइलैंड  बनाकर उसका सौंदर्यीकरण किया जाए ,माल्यार्पण के लिए स्टील की सीढ़ी आदि की सुविधा भी रहे ताकि शहादत दिवस ,जयंती या अन्य कार्यक्रमो में सुगमता से माल्यार्पण किया जा सके|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : मृतक बंदी की होगी दाण्डिक जांच
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : मृतक बंदी की होगी दाण्डिक जांच
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कार ने स्कूटर को मारी जोरदार टक्कर , पति - पत्नी की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending