Connect with us

देश

24 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष-थोड़ा जोखिम भरा समय है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आप भी उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में खलल पड़ सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति ठीक है। कोई नई शुरुआत न करें। लाल वस्‍तु का दान करते रहें।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट न लगे, ध्‍यान रखें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कर्क-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध पर काबू रखें। अति भावुकता पर काबू रखें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

सिंह-घरेलू जीवन को थोड़ा सा शांत होकर निपटाएं। घरेलू सुख बाधित है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। अपनों के साथ की वजह से व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्‍यापार सही दिख रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन की बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन निवेश करने से बचें। वाणी अनियंत्रित न होने पाए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-स्थिति सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम रहेगा लेकिन कुल मिलाकर ठीक है। प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा और व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से जीवन में शुभता बनी रहेगी। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

धनु-अज्ञात और काल्‍पनिक भय सताएगा। खर्चों को बढ़ाचढ़ाकर सोच लेंगे और मन परेशान हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। मूत्र सम्‍बन्‍धी दिक्‍कत हो सकती है। चिकित्‍सकीय सलाह जरूर लें। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढ़ें   Weather Alert: ‘बिपारजॉय’ तूफान से राजस्थान में सोमवार तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्‍यापार सही चलेगा। संतान से थोड़ी दूरी बन सकती है लेकिन प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय रहेगा लेकिन कानूनी पचड़ों से दूर रहें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है लेकिन सही है। कुल मिलाकर आपकी स्थिति अच्‍छी दिख रही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-स्थिति सुधार की ओर है। आप निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। भाग्‍य साथ दे रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम रहेगा, इसका ध्‍यान रखें। पीली वस्‍तु पास रखें।

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   Budget 2024 Live Updates : इनकम टैक्स स्लैब पर सरकार ने क्या ऐलान किया, मिली राहत या बढ़ी टेंशन

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रूपए मिलेगी अनुदान सहायता राशि

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   Budget 2024 Live Updates : इनकम टैक्स स्लैब पर सरकार ने क्या ऐलान किया, मिली राहत या बढ़ी टेंशन

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   Weather Alert: ‘बिपारजॉय’ तूफान से राजस्थान में सोमवार तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending