Connect with us

खेल

कोरबा: रामनारायण श्रीवास के सपनों को मिले पंख, ट्रेनिंग लेकर अब वह बढ़ेगा आगे

Published

on

कोरबा| कोरबा जिले के एक छोटे से गांव के छात्र राम नारायण श्रीवास के सपनों को पंख मिल गया है और वह ऊंची उड़ान के लिए तैयार है। संवेदनशील मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर उसे बहतराई खेल अकादमी में प्रवेश मिल गया है। जहां से प्रशिक्षण लेकर वह आगे बढ़ेगा।

जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोडा के बस्तीपारा बनिया गांव में रहने वाले छात्र राम नारायण श्रीवास को एथलेटिक्स में विशेष रूचि है। उसके विद्यालय में खेलकूद हुआ था, तो उसने 800 मीटर दौड़ मे प्रथम और 1500 मीटर दौड़ मे दूसरा स्थान हासिल किया। लेकिन उचित प्रशिक्षण के अभाव में वह राज्य स्तरीय खेल में स्थान नहीं बना पाया। ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होने पहुंचे तो रामनारायण को भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें   सहकारिता आंदोलन से किसान हीं नहीं बल्कि हर नागरिक जुड़े : भूपेश बघेल

उसने प्रशिक्षण दिलाने की मांग रखी ताकि वह एथलेटिक्स में आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने उनसे वादा किया कि उनको बहतराई खेल अकादमी में प्रवेश दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेल विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनारायण को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में प्रवेश कराया गया है और उसे अभी असेसमेंट कैंप में रखा गया है। राम नारायण का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है, जहां वह लगन के साथ ट्रेनिंग ले रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, आर. अश्विन की भी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल के दौरान सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में भी दिग्गजों की भरमार देखने को मिलेगी. स्टार स्पोर्ट्स ने आगामी सीजन के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया है. क्रिकेट के कई बड़े नाम पूरे टूर्नामेंट के दौरान फैन्स को शानदार विश्लेषण और बेहतरीन कमेंट्री का अनुभव देंगे.

Published

on

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च (शनिवार) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबले से होगी. आईपीएल 2026 के लिए ब्रॉडकास्टर्स ने भी पूरी तैयारी कर ली है, ताकि फैन्स को सिर्फ रोमांचक क्रिकेट ही नहीं बल्कि शानदार विश्लेषण और मनोरंजन भी मिल सके.

इस सीजन के लिए स्टार स्पोर्ट्स ने कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया है, जिसमें क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हैं. इस सीजन में भी 12 भाषाओं में आईपीएल मैचों की कमेंट्री होने जा रही हैं. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, बांग, तमिल, तेलुगु, मलयालम, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी, कन्नड़, गुजराती और मराठी शामिल हैं.

IPL में इस नियम को लेकर बखेड़ा, कप्तान गिल ने भी उठाए सवाल

आईपीएल हमेशा से अपने हाई-ऑक्टेन मुकाबलों के साथ दमदार कमेंट्री के लिए भी जाना जाता है. इस बार भी सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज पैनल की अगुवाई करेंगे. इसके अलावा एबी डिविलियर्स और सुरेश रैना जैसे सुपरस्टार्स भी अपनी खास राय और अनुभव से फैन्सस को जोड़ेंगे.

आर. अश्विन करेंगे डेब्यू

हिंदी कमेंट्री पैनल में वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे दिग्गज चेहरे शामिल होंगे. ये सभी अपनी ऊर्जा, अंदाज और एक्सपर्ट एनालिसिस से दर्शकों को बांधे रखेंगे. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी बतौर कमेंटेंटर अपना डेब्यू करेंगे. अश्विन हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद- कलेक्टर

इंग्लिश कमेंट्री टीम में इयान बिशप और हर्षा भोगले जैसे अनुभवी कमेंटेटर के साथ-साथ इयोन मॉर्गन और फाफ डु प्लेसिस भी नजर आएंगे. यह पैनल तकनीकी विश्लेषण, कहानी और ग्लोबल क्रिकेट के नजरिए का बेहतरीन मिश्रण पेश करेगा.

IPL 2026 के कमेंटेटर्स की पूरी लिस्ट

अंग्रेजी: एबी डिविलियर्स, एरॉन फिंच, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, इयोन मॉर्गन, केविन पीटरसन, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, मुरली कार्तिक, इयान बिशप, साइमन डूल, डैनी मॉरिसन, डैरेन गंगा, निक नाइट, ग्रीम स्वान, एलन विल्किंस, मपुमेलेलो मबांग्वा, अंजुम चोपड़ा, डब्ल्यूवी रमन, रौनक कपूर, मिचेल मैक्ग्लाशन, केटी मार्टिन, साइमन कैटिच, हर्षा भोगले और रवि शास्त्री.

हिंदी: रविचंद्रन अश्विन, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, नवजोत सिंह सिद्धू, संजय बांगड़, पीयूष चावला, मोहम्मद कैफ, अजय जडेजा, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, आकाश चोपड़ा, सबा करीम, पद्मजीत सहरावत, अनंत त्यागी और दीप दासगुप्ता.

तमिल: आरजे बालाजी, मुथुरमन, विष्णु हरिहरन, अश्वथ बोबो, केवी सत्यनारायण, एस. बद्रीनाथ, यो महेश, सदगोपन रमेश, तिरुष कामिनी, बाबा अपराजित, बाबा इंद्रजीत, आर. श्रीधर, रसेल अर्नोल्ड और अभिनव मुकुंद.

यह भी पढ़ें   मेकअप आर्टिस्टों के लिए सुनहरा मौका: ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 2022 का आयोजन, जीतने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

तेलुगु: एमएसके प्रसाद, हनुमा विहारी, एनसी कौशिक, टी. सुमन, कल्याण कृष्णा, आशीष रेड्डी, अक्षत रेड्डी, रवि तेजा और कल्याण कोल्लारप्पु.

बांग्ला: श्रीवत्स गोस्वामी, झूलन गोस्वामी, सारदिंदु मुखर्जी, आरजे वरुण, संजीब मुखर्जी, सुभोमोय दास, शिलादित्य चटर्जी, अनुस्तुप मजूमदार, राजा वेंकटरमन और गौतम भट्टाचार्य.

कन्नड़: विनय कुमार, विजय भारद्वाज, श्रीनिवास मूर्ति, किरण श्रीनिवास, सुमेश गोनी, शशांक सुरेश, भरत चिपली, कृष्णप्पा गौतम, पवन देशपांडे, जीके अनिल, बी अखिल, जे सुचित और वेदा कृष्णमूर्ति.

भोजपुरी: सुमित मिश्रा, सौरभ सिंह, शिवम सिंह, गुलाम हुसैन, सत्य प्रकाश, अभय कुमार और ज्वाला सिंह.

पंजाबी: सरनदीप सिंह, चेतन शर्मा, राहुल शर्मा, वीआरवी सिंह, रीतिंदर सिंह सोढ़ी, मनदीप सिंह, गुरजीत सिंह और सुनील तनेजा.

हरियाणवी: मनविंदर बिस्ला, अनिल चौधरी, सोनू शर्मा, अजीत आर, आशीष हुड्डा, सुमित नरवाल, विश्वास और रविन कुंडू.

मराठी: धवल कुलकर्णी, किरण मोरे, सलिल अंकोला, आदित्य तारे, प्रसाद क्षीरसागर, प्रवीण तांबे, प्रसन्ना संत, चैतन्य संत और गणेश जोशी.

गुजराती: शेल्डन जैक्सन, नयन मोंगिया, अतुल बेडाडे, राकेश पटेल, भार्गव भट्ट, असीम पारिख, आकाश त्रिवेदी और मनप्रीत जुनेजा.

मलयालम: सचिन बेबी, विष्णु हरिहरन, वीए जगदीश, सीएम दीपक, रोहन प्रेम, सोनी चेरावतुर, रायफी गोमेज, मनु कृष्णन, एमडी निधिश और अजू जॉन थॉमस.

 

Continue Reading

खेल

IPL 2026: नवदीप सैनी शामिल हुए केकेआर की टीम में, इस गेंदबाज को करेंगे रिप्लेस

आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केकेआर ने इंजर्ड हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. KKR की बॉलिंग पहले से ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में सैनी का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

Published

on

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केकेआर ने इंजर्ड हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. KKR की बॉलिंग पहले से ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में सैनी का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स  ने IPL 2026 के लिए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. वह हर्षित राणा की जगह आए हैं, जो चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था, जिसके चलते वह IPL 2026 नहीं खेल पाएंगे. इससे KKR की बॉलिंग यूनिट पहले ही कमजोर हो गई थी.

टीम की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि आकाशदीप , मथीशा पथीराना भी चोटिल हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में नवदीप सैनी का टीम में आना KKR के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. सैनी IPL में 2023 के बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं और उनके पास अनुभव भी है, भले ही हाल के सीजन में वह ज्यादा नहीं खेले हों.

यह भी पढ़ें   सहकारिता आंदोलन से किसान हीं नहीं बल्कि हर नागरिक जुड़े : भूपेश बघेल

सैनी ने IPL डेब्यू 2019 में आरसीबी के लिए किया था, जबकि उन्हें पहली बार 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चुना था. अपनी तेज रफ्तार और उछाल भरी गेंदबाजी के लिए वह जल्दी ही चर्चा में आ गए थे.

अब तक अपने IPL करियर में सैनी 32 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 8.88 रही है. RCB के बाद वह राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले, जहां उन्होंने आखिरी बार 2023 में IPL मैच खेला था.

2024 के ऑक्शन में राजस्थान ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन IPL 2026 से पहले वह अनसोल्ड रहे. अब KKR ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है. सैनी के आने से KKR को एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मिल गया है, जो चोटों से जूझ रही बॉलिंग यूनिट को मजबूती दे सकता है.

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

क्या बोले नवदीप सैनी

इस डील के बारे में नवदीप सैनी ने कहा, ‘मुझे कल रात ही इस बारे में पता चला और सच कहूं तो उस वक्त समझ ही नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं. लेकिन अंदर कहीं न कहीं मुझे हमेशा लगता था कि मैं जिस तरह मेहनत कर रहा हूं, उसका फल जरूर मिलेगा. मुझे पता था कि एक दिन ऐसा जरूर होगा, लेकिन सबसे जरूरी है भगवान पर भरोसा रखना. मैंने वही किया और जब ये मौका मिला तो बहुत ही शानदार एहसास हुआ.’

Continue Reading

खेल

अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Published

on

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।

रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’

यह भी पढ़ें   मेकअप आर्टिस्टों के लिए सुनहरा मौका: ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता 2022 का आयोजन, जीतने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम, जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।

‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक महोदय राजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा 24 घंटे अंदर किया गया दोनो आरोपियों को गिरफ्तार

गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना ​​है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending