Connect with us

छत्तीसगढ़

होटल में हो रहा था अवैध शराब बिक्री, पुलिस ने मारा रेड…

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर भा.पु.से. संतोष सिंह जिला में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी एवं माइनर एक्ट में आपरेशन निजात के तहत कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रों में सतत निगाह रखी गई थी जो दिनांक 07/02/2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि तुर्काडीह चौक में काके होटल के संचालक छेदी लाल साहू के द्वारा अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है की सूचना तस्दीक हेतु मुताबीक आदेश प्रशि. उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी कोनी नुपूर उपाध्याय के आदेश पर सहायक उप निरीक्षक भरत लाल राठौर, हमराह स्टाफ एवं एसीसीयू के संयुक्त टीम तथा गवाहों के रवाना होकर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर छेदी लाल साहू को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक प्लस्टिक के थैले में 06 नग कंगारू बीयर प्रत्येक 650 ml तथा 09 नग देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक 180 ml तथा 06 नग मशाला देशी मदिरा 180 ml तथा 01 नग अंग्रेजी गोवा 180 ml कुल कीमती 2820 रूपये एवं बिक्री रकम 3200 रूपये बरामद की गई है । आरोपी को विधिवत धारा 34(2), 34(ख) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शुध्द योग केंद्र की नयी शाखा जांजगीर का हुआ उद्घाटन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शुध्द योग केंद्र की नयी शाखा जांजगीर का हुआ उद्घाटन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   तीसरीलाइन कनेक्टीविटी के कारण इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending