Connect with us

छत्तीसगढ़

पारिवारिक विवाद में अपने पत्नी के हाथ के पंजे को काटकर अलग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Published

on

बिलासपुर। दिनांक 14.02.2023 को प्रार्थी अविनाश जगत साकिन कपसिया कला कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी बहन ज्योति रानी जगत का विवाह वर्ष 2021 में फास्टरपुर के प्रशांत लाल उर्फ मोटू से हुई थी। प्रशांत लाल उर्फ मोटू शादी के बाद से इसकी बहन ज्योतिरानी जगत से लड़ाई झगड़ा करता था, जिसके कारण करीब 01 वर्ष से ज्योतिरानी जगत अपने मायके कपसियाकला में आकर रहती थी, तथा पति-पत्नी के विवाद का मामला कुटुंब न्यायालय बिलासपुर में भी चल रहा है। इस दौरान दिनांक 13.02.2023 के रात्रि करीबन 10:30 बजे प्रशांत लाल उर्फ मोटू कपसियाकला आकर ज्योतिरानी जगत के कमरे के दरवाजे तोड़कर तुम मेरे खिलाफ कोर्ट में केस की है, उसे वापस ले लो बोलकर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते मारपीट करते हुए हत्या करने के नियत से ज्योतिरानी जगत के बांए हाथ की पंजा को धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया और घटना कारित कर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें   CG: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 2 नाबालिग समेत 20 गिरफ्तार

प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आहिता ज्योति रानी जगत का इलाज मेकाहारा अस्पताल रायपुर में चल रहा है। विवेचना दौरान घटनाकारित कर फरार आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू की लगातार फास्टरपुर एवं अन्य जगहों में पतासाजी जारी था।

आरोपी प्रशांत लाल घटना के बाद से लगातार अपना स्थान बदल रहा था। दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम दाधापारा चकरभाठा के कोल डिपो मे होने की सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस टीम दाधापारा पर पहुंची। आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू को पुलिस के आने की संदेह होने पर पर दाधापारा से ट्रक में बैठकर भाग रहा था। कोटा पुलिस पीछा करते-करते दाधापारा फाटक के पास आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू को हिरासत में लेकर थाना कोटा लाकर विधिवत‌् गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रशांत लाल उर्फ मोटू पिता प्रदीप लाल उम्र 30 साल साकिन फास्टरपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री मितान योजना से घर बैठे सेवायें हो रही है उपलब्ध
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड, दिखने लगी बर्फ की चादर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गौवंशों की दर्दनाक मृत्यु के मामले में आरोपी मालिकों की सूचना देने पर 5,000 रुपये का नगद इनाम घोषित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending