Connect with us

छत्तीसगढ़

“राष्ट्रीय सेवा योजना का सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान” – पं. संजय दुबे

Published

on


बिलासपुर के प्रतिष्ठित सी.एम.दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 24 सितम्बर, 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में रंगोली, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने एन.एस.एस. के स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुषासन एवं सेवाभाव जरूरी है तथा मिलजुल कर काम करने की बात कही। इस कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी.एल. चन्द्राकर एवं डॉ. के.के. शुक्ला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाष डाला। अतिथयों ने प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ें   काम में ढिलाई बरतने पर तीन तहसीलदारों को शो-कॉज नोटिस

प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के कैम्पस की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमेन पं. संजय दुबे ने एन.एस.एस. के सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका को याद करते हुए सभी प्राध्यापकों, कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।


कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी रोहित लहरे ने किया। मंचस्थ अतिथियों में कम्प्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.पावनी, माइक्रो बायोलॉजी के विभागाध्यक्ष स्मृति पाण्डेय, भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक के.प्रसाद क्रीड़ा अधिकारी डॉ देवर्षि चौबे के साथ-साथ पूर्व स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेवक सूर्यांष पाण्डेय, अनिल जायसवाल, अंकिता मरावी, सत्येन्द्र, चंद्रप्रकाष चन्द्रा, अंकित, लोकेष ओंगरे, करण पाण्डेय, दीपक साहू, विष्णु ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : रायपुर के ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग, 3 किलोमीटर तक रास्ता ब्लाॅक (VIDEO)

प्रभारी प्राचार्य
प्रति,
संपादक महोदय,
दैनिक———
बिलासपुर (छ.ग.)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: इस जिले में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, 70 से ज्यादा का इलाज जारी... 2 की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आरक्षण पर राज्यपाल अनुसुइया उइके का बड़ा बयान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : रायपुर के ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग, 3 किलोमीटर तक रास्ता ब्लाॅक (VIDEO)
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending