छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया फ़्लैग मार्च व चलाया गया चेकिंग अभियान
बिलासपुर। आगामी त्योहारों एवं क़ानून व्यवस्था को मद्देनज़र रखते हुए दिनांक 24.09.2022 को रतन लाल डांगी, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के नेतृत्व व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के तहत रात्रि 10:30 बजे से फ़्लैग मार्च निकाल कर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भ्रमण कर चेकिंग किया गया।इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली , उप पुलिस अधीक्षक यातायात,उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन व शहर के सभी थाना प्रभारीगण ,थाने के स्टाफ़ व उनकी पेट्रोलिंग , ट्रैफ़िक व पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारीगण शामिल हुए।
विशेष अभियान के दौरान रूट निर्धारित कर फ़्लैग मार्च किया गया एवं समस्त चौक चौराहों पर चेकिंग कार्यवाही की गयी। यह अमला पुलिस लाइन से निकाल कर सत्यम चौक, राजेंद्रनगर चौक ,नेहरू चौक , महामाया चौक, वसंत विहार चौक, कोतवाली चौक , जगमल चौक,मंगलाचौक से होते हुए पुलिस लाइन में ख़त्म हुआ।
इसके उपरांत राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना क्षेत्रानुसार कुल 5 टीमें क्रमशः सरकंडा-कोनी, कोतवाली-तोरवा, तारबाहर-सिविल लाइन, सिरगिट्टी-चकरभाठा, उसलापुर-सकरी क्षेत्र के गली मोहल्लों में सघन पट्रोलिंग किया गया एवं चेकिंग पाइंट लगाकर चेकिंग कार्यवाही की गयी।
सम्पूर्ण गश्त के दौरान रात्रि में चौक पर आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग की गयी, शहर से जाने वाले भारी वाहनों को चेक किया गया साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एम॰वी॰ ऐक्ट के तहत कुल 25 प्रकरणो में कार्यवाही की गयी।वाहनों की चेकिंग पर प्रतिबंधित/आपत्तिजनक सामान पाए जाने भी से वैधानिक कार्यवाही की गयी।
चेकिंग अभियान के दौरान थाना सरकंडा के महामाया चौक में एम॰जी॰ हेक्टर कार UP 65 EC 4488 में 5 लाख कैश होना पाया गया।पूछताछ के दौरान गाड़ी अजय सिंह पिता राम सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी कोनी जिला बिलासपुर का होना पाया गया।वाहन में 2 व्यक्ति अजय सिंह व नितेश राय उपस्थित थे, वाहन में पाए गए 05 लाख जप्त कर थाना सरकंडा द्वारा विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा इस तरह का विशेष अभियान अनवरत चलाया जाएगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized23 hours ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized17 hours ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
