Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं

Published

on

बिलासपुर| कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहर सहित दूर-दराज गांवों से आए ग्रामीण किसानों से मिलकर उनकी सामुदायिक और व्यक्तिगत समस्याएं इत्मीनान से सुनी। तत्काल हल हो सकने वाली समस्याओं का निदान कर गंभीर किस्म की समस्याओं को टीएल में पंजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कलेक्टर से आज लगभग 300 लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई।
 
जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर आए वार्ड क्र. 42 चन्द्रशेखर आजाद नगर बरखदान के निवासियों ने वार्ड में मूलभूत सुविधा के अभाव के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका वार्ड नगर निगम में आने के बाद किसी भी तरह का विकास नहीं किया जा रहा है। नाली, पेयजल सुविधा दिलाने के लिए कलेक्टर के समक्ष निवेदन किया। कलेक्टर ने मामले को टीएल में लेते हुए नगर निगम कमिश्नर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बेलगहना तहसील के कोनचरा निवासी श्री प्यारेलाल गंधर्व ने कलेक्टर से मुलाकात कर सिंचाई के लिए मंशीन पंप एवं पाइप दिलाने आवेदन दिया।

यह भी पढ़ें   कुछ ही देर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण

कलेक्टर ने आवेदन को टीएल में लेते हुए उप संचालक कृषि को सौंपा। सकरी तहसील के करहीपारा निरतु के राजेश लोनिया ने कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी निरतु में भूमि है, जिसके समीप एक शासकीय भूमि भी लगी हुई। इस शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा बेजा कब्जा कर लिया गया है। लोनिया ने इस शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटवाने की बात कहीं ताकि उन्हें अपनी भूमि से आवागमन के लिए रास्ता मिल सके। कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को इस मामले की जांच करते हुए रास्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मस्तूरी तहसील के भटचौरा निवासी श्री करन कुमार ने सीमांकन की नकल दिलवाने की गुहार लगाई। आवेदन को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम मस्तूरी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम चिल्हाटी निवासी रामफल मान्ड्रे ने अपनी समस्या बताते हुए कलेक्टर के समक्ष उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई। मान्ड्रे ने बताया कि कुछ बिल्डर्स और उनके साथियों द्वारा उनकी जमीन बलपूर्वक हथिया ली गई है। कलेक्टर ने इस मामले को एसडीएम बिलासपुर को सौंपा है। देवरीखुर्द की अनिता गोड़ ने निराश्रित पेंशन दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने मामले को संबंधित अधिकारी को सौंपा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन, देश के विभिन्न राज्यों और विदेशी कलाकार भी होंगे शामिल

ग्राम पंचायत गिरधौना के निवासियों ने सरपंच के द्वारा मजूदरी की राशि गबन करने संबंधी शिकायत की। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि उनके ग्राम पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य कराएं गए। जिसके मजदूरी का भुगतान सरपंच द्वारा 1 वर्ष होने के पश्चात् भी नहीं किया गया। कलेक्टर ने मामले को टीएल में लेते हुए तखतपुर जनपद पंचायत सीईओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 483.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भगवा ध्वज को कुचलने और अपमानित करने के कारण ही कवर्धा का माहौल बिगड़ा : रमन सिंह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में चुने गए दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending