Connect with us

छत्तीसगढ़

भगवा ध्वज को कुचलने और अपमानित करने के कारण ही कवर्धा का माहौल बिगड़ा : रमन सिंह

Published

on

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह सोमवार को दुर्ग पहुंचे। यहां वे जेल में बंद भाजपा कार्यकर्ताओं और भगवा ब्रिगेड की दूसरी संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। मीडिया से चर्चा करते हुए डा रमन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कवर्धा मामले का हवाला देते हुए कहा है कि भगवा ध्वज को कुचलने और अपमानित करने के कारण ही कवर्धा का माहौल बिगड़ा।

मंत्री मोहम्मद अकबर के कारण कवर्धा की शांत फिजा अशांत हुई है। डा रमन ने कहा कि आज हम जेल में बंद साथियों से मिलकर उनको सांत्वना दे रहे हैं कि हम कानूनी लड़ाई हर कदम पर लड़ेंगे। प्रदेश के लोगों को बताएंगे कांग्रेस पार्टी की करतूतों के बारे में। उनहोंने ये भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को चावल दे रही है। लेकिन प्रदेश की सरकार चावल का भी घपला कर रही है।

यह भी पढ़ें   बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत 51 बालिकाओं का कन्या पूजा कर चरण पादुका एवं प्रसाद वितरण किया गया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: नक्सल के कोर एरिया करीगुंडम में चला सर्चिंग ऑपरेशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जांजगीर: 100 घंटे से जिंदगी की जंग लड़ रहा राहुल, सेना ने संभाला मोर्चा, टनल के सामने बढ़ा मूवमेंट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पूर्व तट रेलवे संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत दोहरीकरण का कार्य के कारण इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending