Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: सिम्स अस्पताल में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। प्रार्थीया स्वाती साहू पति संकेत साहू उम्र 30 साकिन हरदेवलाल मंदिर के पास गोंडपारा थाना सिटी केातवाली जिला बिलासपुर की दिनांक 27/02/2023 थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम डी एस मास्टर आफ डेंटल सजर्री का कोर्स कर चुकी है जो उसके पिताजी अजय कुमार साहू का गोंडपारा में अनाज की दुकान है जहां स्तुति जूलियस अनिश जूलियस निवासी गरू विहार कालोनी मुक्तीधाम के सामने सरकंडा की रहने वाली है जिससे पूर्व में स्वाती साहू की जान पहचान स्तुति जूलियस से हुई थी जो स्वाती साहू डेंटल सर्जन की पढाई की हॅू बताई थी तब वह स्वाती साहू को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में दंत चिकित्सक के पद डाक्टर की नौकरी लगा दूंगी कहकर दिनांक 09/04/2021 से लगातार प्रार्थीया से नौकरी लगाने के नाम पर आरोपीयान द्वारा कुल 12 लाख रूपये की ठगी की गई है जिसकी रिपेार्ट पर दिनांक 27/02/2023 आरोपीयां के विरूद्ध थाना सिटी केातवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।

यह भी पढ़ें   Dongargarh: पति ही निकला अपनी नवविवाहिता पत्नी का हत्यारा, इस वजह से उतारा मौत के घाट

घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार करने थाना स्तर पर टीम घटित कर आरोपीयां स्तुति जूलियस को घेराबंदी कर पकडा गया।

आरोपिया से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार करते हुये कनकलता यादव को सिम्स का डीन बताकर प्रार्थीया से बात कराना जिसके एवज में उसे 2,50000/- (ढाई लाख रूपये देना तथा अपने पति अनिश जूलियस के माध्यम से प्रार्थीया को लेंड लाईन से फोन लगवाकर षडयंत्र पूर्वक इंटरव्यू लेना धोखे से पैसा प्राप्त करना बताई ।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

आरोपीयां स्तुति जूलियस से ठगी की रकम 1,50,000/- रूपये एवं कनकलता यादव से 20,000/- रूपये जप्त किया गया। मामले में आरोपी अनिश जूलियस फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । विशेष योगदान-संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य, सउनि सीता साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रधान आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, महिला आर 116 प्रेम कुमारी, म0 आर0 57 सुनीता मंडावी, म0 आर0 555 पुष्पा खरे का विशेष योगदान रहा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीनियर कुरास प्रतियोगी में छत्तीसगढ़ ने एक स्वर्ण सहित 8 पदक जीते
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Dongargarh: पति ही निकला अपनी नवविवाहिता पत्नी का हत्यारा, इस वजह से उतारा मौत के घाट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस तारीख को रद्द रहेगी ये ट्रेन, रेलवे ने कहा- असुविधा के लिए खेद है
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending