छत्तीसगढ़
CG: सबसे बड़ी गांजा तस्करी मामले में सजा का ऐलान, 4 दोषियों को 20-20 साल की जेल
रायपुरः छतीसगढ़ की सबसे बड़ी गांजा तस्करी के मामले में रायपुर कोर्ट ने चार अंतर्राज्यीय तस्करों को 20-20 साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायलय ने सभी पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले की सुनवाई मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अतुल कुमर श्रीवास्तव की कोर्ट में हुई।
दरअसल, पांच वर्ष पूर्व नागपुर से आए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवन्यू इंटिलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने केशकाल के पास एक ढाबा में खड़ी ट्रक से 35 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की 18 क्विंटल 80 किलो गांजा जब्त किया था। तस्कर गांजा को नमक बोरी की आड़ में छिपाकर आंध्रप्रदेश से उत्तरप्रदेश तस्करी कर ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर डीआरआई तथा सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने केशकाल पहुंचकर ट्रक की पड़ताल करने के बाद गांजा जब्त किया था।
नमक के बोरियों के बीच गांजे को छुपाए थे तस्कर
डीआरआई के अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि 13 सितंबर 2018 को रायपुर स्थित कार्यालय में डीआरआई के इंटिलिजेंस अधिकारी चंद्रप्रकाश के पास दोपहर में एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने ट्रक नंबर बताते हुए गांजे की एक बडी खेप आने की जानकारी दी। इसके बाद उस अधिकारी ने नागपुर के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी अफसरों ने बगैर देर किए सेंट्रल जीएसटी के अफसरों की टीम गठित कर छापे की कार्रवाई करने पहुंच गए। केशकाल में एक ढाबे के पास गांजा तस्करी करने वाला ट्रक खड़ा मिल गया, जिसके बाद अफसरों ने ट्रक में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक के अंदर देखा तब नमक बोरियों के पीछे अलग से भूरे रंग के पैकेट दिखे इसके बाद ट्रक जब्ती कर रायपुर लाकर जांच की गई। तीन तस्कर ट्रक की मॉनिटरिंग करते अलग कार से चल रहे थे पकड़े जाने के बाद ट्रक के ड्राइवर ने डीआरआई के अधिकरियों को बताया कि तीन अन्य तस्कर बलदेव तथा उसके साथी एस्कार्ट के रूप में ट्रक की मॉनिटरिंग करते कार से चल रहे थे। बलदेव और उसके साथी हर 50 किलोमीटर में ड्राइव्हर को मार्ग क्लीयर होने के मैसेज देते थे उसके बाद ट्रक आगे बढ़ती थी। फिलहाल इस मामले में 14 गवाहो की गवाही के बाद कोर्ट ने सभी तस्करो को 20-20 साल की कैद और 2-2 लाख जुर्माने की सजा सुनाई है साथ ही जुर्माना नही भर पाने की स्थिति में 1 साल की अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई है।
इन आरोपियों को मिली सजा
सरकारी वकील वीपी हनुमंता के मुताबिक गांजा तस्करी करने के आरोप में कोर्ट ने ट्रक ड्राइवर ओडिशा मलकानगिरी निवासी बुद्धु कृषानी के अलावा उत्तरप्रदेश, बांदा निवासी बलदेव प्रसाद गुप्ता, चंद्रशेखर शिवहरे, शिव शंकर गुप्ता को कैद तथा जुर्माने की सजा सुनाई है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized3 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized2 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized2 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized20 hours ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized12 hours ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
