Connect with us

छत्तीसगढ़

इस गांव में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, भूमि स्पर्श मुद्रा में भगवान बुद्ध…

Published

on

रायपुर। बिलासपुर रोड पर स्थित सोंड्रा गांव में एक मकान बनाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान सालों पुरानी प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। इसमें बुद्ध की मूर्ति, शिवलिंग और खंडित सिलबट्टे शामिल हैं। घर बनाने के लिए जहां खुदाई की गई वह दिलेन्द्र बंछोर का बताया जाता है।

सबसे पहले मिली बुद्ध की मूर्ति

मकान बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था। मजदूरों ने 3 फीट ही जमीन खोदा था। उसी दौरान उन्हें आभास हुआ कि नीचे कुछ बड़ा पत्थर है। इसके बाद और खुदाई की गई तो सबसे पहले बुद्ध की मूर्ति मिली। इसके बाद पुरातत्व विभाग को इस बात की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: आज 294 नए कोरोना मरीज, 3 लोगों की हुई मौत

भूमि स्पर्श मुद्रा में भगवान बुद्ध

बुद्ध की मूर्ति का निर्माण प्राचीन बलुआ पत्थर से हुआ है। जिसमें भगवान बुद्ध आंखें बंद कर ध्यान की अवस्था में दिख रहे हैं। इस मुद्रा को भूमि स्पर्श मुद्रा के रूप में जाना जाता है। बुद्ध की प्रतिमा पांडुवंशी काल की बताई जा रही है।

सिरपुर-राजिम में भी मिलीं हैं ऐसी मूर्तियां

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की मूर्तियां छत्तीसगढ़ के सिरपुर और राजिम,बिहार के बोधगया में भी मिली हैं। ये तीन स्तरों में बनाई जाती हैं और एक के ऊपर एक लंबवत रखी जाती है। फिलहाल जो मूर्ति मिली है वो इसका ऊपरी भाग है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने फिर खोला मोर्चा, 16 दिसंबर तक करेंगे प्रदर्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर आकर दीपक ने रायगढ़ का नाम किया रौशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने फिर खोला मोर्चा, 16 दिसंबर तक करेंगे प्रदर्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending