छत्तीसगढ़
अवैध नशीली शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी, 73 लीटर शराब समेत आरोपी गिरफ्तार
नाम आरोपी
01 ज्योतिलाल कैवर्त पिता रामकुमार कैवर्त उम्र 32 वर्ष साकिन बिटकुली चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर
02 संतोष यादव पिता मंगल सिंह यादव उम्र 45 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर
जप्ती विवरण-
(1) हाथ भटठी का बना देशी महुआ शराव कुल 73 लीटर, कीमती 14600 रूपये
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध जागरूकता एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान निजात अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये बेलगहना पुलिस के द्वारा रेड कार्यवाही कर दो प्रकरण में अवैध देशी महुआ शराब विक्रय करने वालों को गिरप्तार किया गया है।
दिनांक 14.03.2023 चौकी बेलगहना द्वारा लगाये गये मुखबिरों से अवैध महुआ शराब बिकय करने के संबंध में मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत करा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्धार्थ बघेल दिशानिर्देश पर पुलिस चौकी बेलगहना से चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह द्वारा प्रआर रूद्रशंकर तिवारी, आरक्षक ईश्वर नेताम, विजेन्द्र कोल की टीम गठित कर मुखबिर की निशादेही पर ग्राम बिटकुली में रेड कार्यवाही कर 1- ज्योतिलाल कैवर्त पिता रामकुमार कंवर्त उम्र 32 साल साकिन बिटकुली चौकी बेलगहना थाना कोटा से 48 लीटर महुआ शराब एवं ग्राम करवा में रेड कर 2- संतोष यादव पिता मंगल सिंह यादव उम्र 45 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना से 25 लीटर अवैध महुआ शराब कुल मात्रा 73 लीटर कीमती 14600 रूपये का जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक धारा 34 (2) आबकारी एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।
आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायालय पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उपरोक्त दोनों आरोपी पूर्व में मी अवैध शराब सहित पकड़े गये थे, जिन पर पूर्व में कार्यवाही की गई है निजात अभियान अन्तर्गत जागरूकता लाने एवं अवैध नशे के विरूद्ध बेलगहना पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized20 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
